|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सीएम धामी का संकल्प: विकास और विरासत का संतुलन, चंपावत बनेगा आदर्श जिला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीएम धामी का संकल्प: विकास और विरासत का संतुलन, चंपावत बनेगा आदर्श जिला
📷 NRI Post Hindi Desk

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चंपावत सहित पूरे प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए तेजी से काम कर रही है और चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रहा है, और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पूरे देश में धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कर उन्हें नई पहचान दिलाई जा रही है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर और उज्जैन में महाकाल कारिडोर का जिक्र करते हुए इसे सभी के लिए गर्व की बात बताया। सीएम ने कहा कि केदारनाथ का भव्य विकास किया गया है और इसी प्रकार बद्रीनाथ धाम के विकास के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। उत्तराखंड सरकार विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और विरासत को नई पहचान दे रही है, तथा अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य और दिव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर संचालित करने के लिए पथ प्रकाश की स्थाई व्यवस्था की जा रही है और बाटनागाड़ में पुल का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनहित के कार्यों में भी पीछे नहीं है और नकल विरोधी, धर्मांतरण विरोधी तथा दंगा रोधी जैसे सख्त कानून बनाए गए हैं। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है, और मदरसों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ताकि अल्पसंख्यक बच्चे भी राष्ट्र की मुख्यधारा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण कर सकें। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यास गद्दी का पूजन कर कथा वाचक देवी दिव्यांशी किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!