|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

स्कूल में LKG के छात्र की मौत पर हड़कंप, टीचर की मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एलकेजी कक्षा के छह वर्षीय छात्र प्रणय तेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल और आसपास के इल

NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
स्कूल में LKG के छात्र की मौत पर हड़कंप, टीचर की मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एलकेजी कक्षा के छह वर्षीय छात्र प्रणय तेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका ने बच्चे की पिटाई की और उसे बुरी तरह डांटा। परिवार का कहना है कि शिक्षिका के इस व्यवहार के बाद बच्चा बुरी तरह डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। कुछ ही देर बाद बच्चे को अचानक खांसी आने लगी और वह शिक्षिका के ऊपर ही गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों के मुताबिक, बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ स्कूल का सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसमें शिक्षिका बच्चे को डांटते और कॉलर पकड़कर झिड़कते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, बच्चे की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनका बच्चा स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा, यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दर्द है। घटना के बाद से स्कूल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस सभी सबूतों की जांच कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षक द्वारा कथित मारपीट के बाद छात्र की अचानक मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजी गई थी, लेकिन तब तक बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी और घटना में शामिल शिक्षिका तथा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने छोटे बच्चों की स्कूल में सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वह स्कूल में मौजूद अन्य लोगों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे के साथ वास्तव में क्या हुआ था और उसकी तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!