संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के नए पोस्टर में विक्की कौशल का लुक सामने आया तो उनके चेहरे या कपड़ों से ज्यादा ध्यान उनके होठों के बीच दबी सिगरेट ने खींचा। हाथ में लाइटर, होंठों के बीच सिगरेट और कैमरे की तरफ सीधी, सख्त नजर के साथ पोस्टर का पूरा विजुअल उन्हें एक साथ रफ और रहस्यमयी बनाता है। दिलचस्प यह है कि कुछ ऐसा ही विजुअल इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में भी दिखाई दे चुका है। किरदार अलग हैं, फिल्में अलग हैं, लेकिन तस्वीर की भाषा लगभग एक ही है। एक बड़ा स्टार, हाथ में सिगरेट और उसके साथ जुड़ा हुआ एक खास किस्म का एटीट्यूड। इसलिए सवाल सिर्फ यह नहीं है कि फिल्मों में सिगरेट को इतना ग्लैमराइज क्यों किया गया, बल्कि सवाल यह है कि कैमरे के सामने सिगरेट को इतना ताकतवर क्यों बना दिया गया कि एक स्टार के हाथ में आते ही वह उसके किरदार का आधा परिचय देने लगती है। सिनेमा में सिगरेट का इस्तेमाल हिंदी फिल्मों की कोई नई आदत नहीं है। यह कई पीढ़ियों से चली आ रही एक ऐसी सिनेमाई भाषा है, जिसका मतलब वक्त के साथ बदलता रहा है। कभी सिगरेट पुरुष किरदार की मर्दानगी का संकेत बनी, कभी विद्रोह का, कभी अकेलेपन तो कभी तनाव का। किरदार के पास संवाद न भी हो, हाथ में जलती सिगरेट और धुएं के बीच उसका क्लोजअप कई बार यह संकेत देने के लिए काफी माना गया कि यह कोई आम आदमी नहीं है। खासकर एंटी हीरो के मामले में यह और ज्यादा दिखाई देता है, क्योंकि वह नियमों को तोड़ता है, समाज की परवाह नहीं करता और अपनी शर्तों पर जीता है। ऐसे में सिगरेट उसके व्यक्तित्व की विजुअल भाषा बन जाती है। हिंदी फिल्मों के शुरुआती दौर में सिगरेट का हीरो से रिश्ता उतना सहज नहीं था। लंबे समय तक स्क्रीन पर स्मोकिंग को किसी किरदार की कमजोरी, उसकी निगेटिव छवि या किसी खास सामाजिक वर्ग की पहचान की तरह दिखाया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे हिंदी फिल्मों का हीरो बदलता गया, सिगरेट भी उसके साथ बदलती गई। हीरो अब सिर्फ नेक, दिलदार या परिवार के लिए लड़ने वाला किरदार भर नहीं था, बल्कि वह गुस्सा भी करता है, नियम भी तोड़ता है और सिस्टम से टकराता भी है। सिगरेट ऐसे किरदार के लिए बहुत सुविधाजनक सिनेमाई औजार बना, क्योंकि सिगरेट किसी संवाद के बिना भी बता देती थी कि यह आदमी भीतर से कितना टूटा हुआ है या कितना नाराज है। सत्तर के दशक में जब हिंदी सिनेमा में एंग्री यंग मैन की एंट्री हुई, तब हीरो की मर्दानगी का पूरा ढांचा बदल गया। अमिताभ बच्चन के कई किरदारों में सिगरेट, शराब और अकेलेपन जैसी चीजें उस दौर के पुरुष की बेचैनी और विद्रोह से जुड़ती हैं। दीवार में विजय का किरदार इसका खास उदाहरण माना जा सकता है, जहां सिगरेट उस आदमी की जिंदगी, उसके सामाजिक उभार और उसके बदलते व्यक्तित्व के साथ चलती है। सिगरेट को स्टेटस दिखाने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता रहा है, जैसे गरीब आदमी की बीड़ी, मिडिल क्लास या अर्बन आदमी की सिगरेट और ताकतवर आदमी का सिगार। सिनेमा ने इनका सामाजिक पहचान की तरह इस्तेमाल किया है। फिर ऐसा दौर भी आता है, जब सिगरेट दर्द की भाषा बनती है। ऐसे में देवदास को ही ले लीजिए। देवदास की पीड़ा और उसके गिल्ट को सिगरेट और शराब के जरिए दिखाया गया। देवदास बना शाहरुख खान जब सिगरेट पीता है, तो वह सिर्फ धुआं नहीं उड़ा रहा होता, बल्कि वह अपने भीतर के टूटन को भी स्क्रीन पर दिखा रहा होता है। ऐसे में एक ही चीज अलग-अलग किरदारों में बिल्कुल अलग अर्थ पैदा कर सकती है। देवदास में वही सिगरेट सेल्फ डिस्ट्रक्शन और विरह का प्रतीक लग सकती है, किसी गैंगस्टर फिल्म में वह खतरे और सत्ता का संकेत बन सकती है, जबकि किसी रोमांटिक फिल्म में वही सिगरेट हीरो को रहस्यमय और कूल बना सकती है। और यहीं से सिगरेट का रिश्ता मर्दानगी से जुड़ता है। हिंदी सिनेमा ने लंबे समय तक पुरुष किरदार को मजबूत दिखाने के लिए कुछ खास चीजों का इस्तेमाल किया, जैसे शराब का ग्ल
सिगरेट कैसे बनी स्टार के किरदार की पहचान? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के नए पोस्टर में विक्की कौशल का लुक सामने आया तो उनके चेहरे या कपड़ों से ज्यादा ध्यान उनके होठों के बीच दबी सिगरेट ने खींचा। हाथ में लाइटर, होंठों के बीच सिगरेट और
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
