|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

संगरूर आत्महत्या मामले में नया मोड़, गुलजार सिंह के परिवार ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की मांग

पंजाब के संगरूर जिले के दिरबा गांव में दलित मजदूर गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। सोमवार रात कथित तौर पर जहर खाने से 47 वर्षीय गुलजार सिंह की मौत हो गई थी। अब उ

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संगरूर आत्महत्या मामले में नया मोड़, गुलजार सिंह के परिवार ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय की मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के संगरूर जिले के दिरबा गांव में दलित मजदूर गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। सोमवार रात कथित तौर पर जहर खाने से 47 वर्षीय गुलजार सिंह की मौत हो गई थी। अब उनके पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर वीडियो जारी किया है और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। परिवार का कहना है कि गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे और परिवार पर दबाव बनाया गया। जबकि इससे पहले बेटे ने कहा था कि वह जांच से संतुष्ट है, अब परिवार खुलकर सामने आ गया है। परिवार के मुताबिक गुलजार सिंह ने छह सितंबर को दिरबा में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में नशे की सप्लाई को लेकर सवाल पूछा था। गुलजार सिंह के एक वीडियो में वह चीमा से नशे की उपलब्धता को लेकर सवाल करते और अपनी मौत के लिए सरपंच को जिम्मेदार ठहराते नजर आए थे। अब परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने दबाव डालकर अंतिम संस्कार करवाया और उन्हें अपनी मर्जी से रस्में पूरी करने का मौका नहीं मिला। परिवार ने कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वे फूलों की रस्म और भोग की रस्म पूरी नहीं करेंगे। साथ ही परिवार ने पूरे पंजाब के लोगों से समर्थन की अपील की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि वे वित्त मंत्री हरपाल चीमा से तुरंत इस्तीफा मांगें और निष्पक्ष जांच कराएं। गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार से सवाल पूछने वालों को धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है। गांधी ने संगरूर के ही एक और युवक मोहनजीत सिंह का भी जिक्र किया, जिन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया था। इस पूरे मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच एक विशेष जांच दल कर रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!