पंजाब के संगरूर जिले में जहरीला पदार्थ खाने से हुई दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की मौत के मामले में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक उलटफेर हुआ है। मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने अब अपने पिछले बयान से पलटते हुए सरकार द्वारा की जा रही जांच पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था और परिवार व प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। इससे पहले लखविंदर सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला काफी गरमा गया था और चीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठ रही थी। बताया जा रहा है कि समझौते के तहत मृतक के एक भाई को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव भी शामिल है। 47 वर्षीय गुलजार सिंह, दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के तूर बंजारा गांव के रहने वाले थे और दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घटना उस समय हुई जब 6 सितंबर को एक विकास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में खुलेआम हो रहे नशे के कारोबार और अपने बेटे की सिंथेटिक ड्रग्स यानी चिट्टे की लत का मुद्दा उठाया था। आरोप था कि इसके बाद पंचायत के कुछ लोगों ने उन्हें परेशान किया और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। परिवार ने दावा किया था कि गुलजार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गए और 7 सितंबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें संगरूर, पटियाला और लुधियाना के कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसी रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इनमें गांव के सरपंच का नाम भी शामिल है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पंजाब पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी नौनिहाल सिंह की निगरानी में चार सदस्यीय विशेष जांच टीम का भी गठन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गुलजार सिंह ने अपने साथ हुई घटना और धमकियों का जिक्र किया था, जिसमें एक वीडियो में वित्त मंत्री का नाम लिया गया था। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संगरूर में गुलजार सिंह मामले का नया मोड़, बेटे ने जताया जांच पर संतोष, हटाए गंभीर आरोप
पंजाब के संगरूर जिले में जहरीला पदार्थ खाने से हुई दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की मौत के मामले में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक उलटफेर हुआ है। मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने अब अपने पिछले बयान से पलटते हुए सरक
NRI Post Hindi Desk · 76 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




