|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सिंगर रेशम सिंह अनमोल का सरकार को चैलेंज, बोले- 'मुझे 500 रुपये लीटर भी भरवा लूंगा, लेकिन आम आदमी महंगा पेट्रोल कैसे खरीदे?'

पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सरकार के सामने आम आदमी की मुश्किलें रखी हैं और शुद्ध पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर करारा सवाल उठाया है। दरअसल, रेशम सिंह अनमोल न

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सिंगर रेशम सिंह अनमोल का सरकार को चैलेंज, बोले- 'मुझे 500 रुपये लीटर भी भरवा लूंगा, लेकिन आम आदमी महंगा पेट्रोल कैसे खरीदे?'
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सरकार के सामने आम आदमी की मुश्किलें रखी हैं और शुद्ध पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर करारा सवाल उठाया है। दरअसल, रेशम सिंह अनमोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर प्रीमियम पेट्रोल की मांग करते हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारी से जब वह पूछते हैं कि क्या 'एक्सपी' नाम का प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध है, तो कर्मचारी हां में जवाब देता है। यह सुनकर रेशम ने राहत की सांस ली और कहा कि भगवान का शुक्र है कि उन्हें प्रीमियम पेट्रोल मिल गया, क्योंकि उन्हें आए दिन लोगों के मैसेज मिलते रहते हैं कि माइलेज कम हो रहा है और गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं। हरियाणा निवासी इस गायक ने अपनी डिफेंडर एसयूवी में प्रीमियम पेट्रोल डलवाया, जिसकी कीमत करीब 167 रुपये प्रति लीटर है। उन्होंने बताया कि अपनी गाड़ी में उन्होंने मात्र पेट्रोल भरवाने पर ही 13,000 रुपये खर्च कर दिए। इस दौरान रेशम ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह तो 500 रुपये लीटर भी पेट्रोल भरवा सकते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि आम आदमी इतना महंगा पेट्रोल कैसे खरीद पाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शुद्ध और प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें घटाई जाएं, ताकि आम लोग भी इसे खरीद सकें। साथ ही, उन्होंने मांग की कि हर पेट्रोल पंप पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि फिलहाल यह प्रीमियम पेट्रोल बड़ी मुश्किल से मिल पा रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेशम सिंह अनमोल ने ईंधन को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पहले 23 जुलाई को उन्होंने एक वीडियो साझा कर बताया था कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण उनकी गाड़ी अचानक चलते-चलते बंद हो गई थी। जब उन्होंने गाड़ी सर्विस स्टेशन भेजी तो पता चला कि फ्यूल पंप खराब हो गया है, जिसका कारण उन्होंने नॉर्मल पेट्रोल में मिलावट को बताया था। इसके बाद 28 जुलाई को उन्होंने एक और वीडियो जारी कर खुलासा किया कि पिछले वीडियो पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं, और कुछ लोग उन पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। अपने बचाव में रेशम ने गाड़ी की रिपेयरिंग का बिल भी दिखाया था। गौरतलब है कि देशभर में इथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर विवाद जारी है, क्योंकि सरकार ने संसद तक में माना है कि पुराने वाहनों के माइलेज में छह प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है और वाहनों के रबर पार्ट्स पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!