|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सचिन पायलट की अगुवाई में आज चंडीगढ़ में कांग्रेस का महा शक्ति प्रदर्शन, चीमा के आवास तक निकलेगा रोष मार्च

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह प्रदर्शन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक मार्च के रूप में निकाला जाएगा। गुलजार सिं

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सचिन पायलट की अगुवाई में आज चंडीगढ़ में कांग्रेस का महा शक्ति प्रदर्शन, चीमा के आवास तक निकलेगा रोष मार्च
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह प्रदर्शन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक मार्च के रूप में निकाला जाएगा। गुलजार सिंह की मौत के मामले में कांग्रेस कैबिनेट मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग कर रही है। सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से रोष प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रोष मार्च में शामिल होने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और डा. राजकुमार वेरका समेत अन्य नेताओं ने भी पायलट के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि की है। सचिन पायलट की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता लंबे समय के बाद एक मंच पर दिखाई देंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ एकजुटता की परीक्षा भी है। एक जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चुनाव समितियों के गठन के बाद से चन्नी और वड़िंग खेमों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे। संगठन में बदलाव और चुनावी समितियों में भूमिका को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान रही। पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल को हटाकर पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद दोनों खेमों के नेताओं के सुर बदले हैं। पायलट के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश कांग्रेस को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को गति देना है। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले पायलट का यह दौरा संगठन को एक मंच पर लाने और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को धार देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रोष प्रदर्शन में 10 से 15 हजार के बीच समर्थक पहुंचेंगे। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के पहले दौरे को लेकर कांग्रेस नेता अपने स्तर पर पूरी तैयारी में जुटे हैं। सह प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी के साथ मिलकर फगवाड़ा, होशियारपुर और नवांशहर के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। पंजाब कांग्रेस के चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन के कारण मंगलवार को पीजीआइ, सेक्टर-16 जीएमएसएच, पंजाब यूनिवर्सिटी और गवर्नमेंट कालेज-11 के आसपास के एरिया में सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक जाम की स्थिति रहने की उम्मीद है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!