|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सीजेआई का स्पष्ट रुख: विपक्षी सांसदों से नहीं मिले, कहा- अदालत के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले

नई दिल्ली। इंडी गठबंधन के विरोध मार्च और मुलाकात की मांग को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने में असमर्थता जताई ह

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीजेआई का स्पष्ट रुख: विपक्षी सांसदों से नहीं मिले, कहा- अदालत के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। इंडी गठबंधन के विरोध मार्च और मुलाकात की मांग को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने में असमर्थता जताई है और उन्हें औपचारिक कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी है। सीजेआई ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें मुलाकात के अनुरोध का पत्र मिला था, जिसका उन्होंने लिखित में जवाब भेज दिया है और मिलने में असमर्थ होने के कारणों से भी अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि पत्र पर एक दिन पहले की तारीख थी और वह कल बाहर थे, इसलिए उन्हें यह पहले नहीं मिल पाया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने कल रात जवाब दिया और न मिल पाने के कारण बताए। न्यायिक निष्पक्षता पर जोर देते हुए सीजेआई ने कहा कि अदालत के दराजे देश के हर नागरिक के लिए हमेशा खुले हैं। चाहे वह कोई आम नागरिक हो या किसी निर्वाचित निकाय, संसद या विधानसभा का सदस्य, कोई भी उचित प्रक्रिया के तहत याचिका दाखिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अदालत का रुख करने का पूरा अधिकार है और अदालत सभी की चिंताओं को सुनकर कानून के दायरे में जो भी उचित अधिकार बनता है, वह जरूर देगी। सीजेआई के इस बयान से साफ है कि राजनीतिक मुद्दों या विरोध प्रदर्शनों के तहत सीधे चैंबर में मुलाकात करने के बजाय मामलों को औपचारिक कानूनी तरीके से शीर्ष अदालत के समक्ष लाया जाना चाहिए। विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयुक्तों से जुड़े कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग कर रहा था, जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने साफ कर दिया है कि राहत केवल न्यायिक मंच पर याचिका के जरिए ही दी जा सकती है। इसके अलावा, वन नेशन वन इलेक्शन पर संयुक्त संसदीय समिति के सुप्रीम कोर्ट दौरे के रद होने पर सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले में तुलनात्मक रूप से ज्यादा कारण हैं क्योंकि उस मुद्दे में कोर्ट में हितों के टकराव की संभावना थी, जिसके कारण उन्हें प्रशासनिक पहलू पर चर्चा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनके वरिष्ठ न्यायिक सहयोगियों और उनकी सामूहिक राय थी कि हितों के टकराव की किसी भी स्थिति से बचना चाहिए।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!