झारखंड राज्य सरकार द्वारा टीडीपीएल एजेंसी के जरिए आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी करते ही झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के बाहर का माहौल शोक और आक्रोश से भर गया। लंबे समय से मेहनत करने वाले और केंद्रीय सेवाओं की नौकरी छोड़कर आए अभ्यर्थियों के सामने अब रोजगार का संकट गहरा गया है। धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों के कलंक को झेलते हुए अभ्यर्थियों ने कैमरे के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की, और इसी दौरान हजारीबाग की एक अभ्यर्थी मनीषा, जो पहले भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर थीं, नौकरी जाने के सदमे के कारण बेहोश होकर गिर पड़ीं। साथी अभ्यर्थियों ने उन्हें संभाला, जबकि वे वित्त विभाग में सहायक प्रशाखा अधिकारी (ASO) के पद पर चयनित थीं और महिला सुपरवाइजर पद के लिए कर्नाटक में प्रशिक्षण ले रही थीं। साहिबगंज के गुड्डू कुमार राय, जो रेलवे में सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर की सरकारी नौकरी छोड़कर एएसओ बने थे, आज उसी दफ्तर के दरवाजे पर रोक दिए गए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि केवल दोषियों पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन सरकार का यह सामूहिक फैसला अदालत की अवमानना है। इसी तरह, 2014 से शिक्षक के पद पर कार्यरत एक अभ्यर्थी ने बताया कि उन्होंने 'मिनी IAS' माने जाने वाले एएसओ पद के लिए शिक्षक की नौकरी छोड़ दी, और अब सरकार के एक फैसले ने उन्हें सड़क पर ला खड़ा किया है। रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट रहे श्याम सुंदर मंडल ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी और बहन की शादी के लिए लिया गया कर्ज अब उनके सिर पर बोछल बन गया है, और वे इस फैसले के खिलाफ अदालत जाने का निर्णय लिया है। हजारीबाग के विकास कुमार ने रुंधे गले से कहा कि उन्होंने अपनी बीमार मां को इस बात की जानकारी नहीं दी है, क्योंकि उन्हें सदमे से हार्ट अटैक आ सकता है, और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? मंत्रालय के बाहर अभ्यर्थियों द्वारा सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी की जा रही है, जहां 'न्याय दो या फांसी दो' जैसे नारे लग रहे हैं, और सभी ने अपनी नौकरी बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
सीजीएल परीक्षा रद्द होने से बिलखे अभ्यर्थी, ASO बेहोश, 'न्याय दो या फांसी दो' के नारे गूंजे
झारखंड राज्य सरकार द्वारा टीडीपीएल एजेंसी के जरिए आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी करते ही झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के बाहर का माहौल शोक और आक्रोश से भर गया। लंबे समय से मेहनत
NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



