|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

स्टारपावर से फर्स्ट लेडी तक: मैडम पेंग लियुआन की कहानी, कैसे बनीं चीन की सॉफ्ट पावर?

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमेसी में एक और चेहरा लगातार कैमरों के फोकस में रहा और ये ना

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
स्टारपावर से फर्स्ट लेडी तक: मैडम पेंग लियुआन की कहानी, कैसे बनीं चीन की सॉफ्ट पावर?
📷 NRI Post Hindi Desk

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमेसी में एक और चेहरा लगातार कैमरों के फोकस में रहा और ये नाम था मैडम पेंग। 63 वर्ष की पेंग लियुआन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी हैं और चीन की फर्स्ट लेडी के तौर पर वे सिर्फ राष्ट्रपति की जीवनसंगिनी नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपनी व्यक्तित्व, कला और कूटनीतिक शैली से चीन की सॉफ्ट पावर को वैश्विक मंच पर मजबूती दी है। अमेरिका यात्रा के दौरान भी उनकी यही छवि देखने को मिली, जब बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति जिनपिंग और फर्स्ट लेडी के अमेरिका आगमन पर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनके लिए ब्यूटीफुल शब्द का इस्तेमाल किया। कूटनीतिक सर्कल में मैडम पेंग के नाम से जानी जाने वाली पेंग लियुआन कभी चीन के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार थीं और उन्होंने अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ जिस सहजता से बातचीत की, उसने उनकी अंग्रेजी को भी चर्चा में ला दिया, क्योंकि दोनों को बिना इंटरप्रेटर के बातचीत करते देखा गया। पेंग लियुआन की कहानी सिर्फ चीन के सबसे ताकतवर नेता की पत्नी बनने की कहानी नहीं है, बल्कि वह अपनी पहचान पहले ही बना चुकी थीं। 1962 में शानदोंग में जन्मीं पेंग चीन की मशहूर लोक और ओपेरा सिंगर बनीं और वह चीन के बेहद लोकप्रिय सीसीटीवी न्यू ईयर गाला में नियमित रूप से नजर आती थीं, जहां उनकी आवाज करोड़ों चीनी लोगों तक पहुंचती थी। दिलचस्प बात यह है कि जब शी जिनपिंग राष्ट्रीय राजनीति के शीर्ष पर नहीं पहुंचे थे, तब पेंग की लोकप्रियता कई मायनों में उनसे कहीं ज्यादा थी। चीन की राजनीति में कला के गठजोड़ का एक और पहलू मैडम पेंग से जुड़ा हुआ नजर आता है, क्योंकि शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन से करीब चार दशक पहले माओ की पत्नी जियांग छिंग भी चीनी मंच और ओपेरा की दुनिया से जुड़ी थीं, हालांकि फर्क यह था कि पेंग एक सफल गायिका बनीं, जबकि जियांग छिंग की पहचान मुख्यतः अभिनेत्री और बाद में चीन की सांस्कृतिक राजनीति की बेहद प्रभावशाली शख्सियत के तौर पर हुई। मैडम पेंग लियुआन और शी जिनपिंग की मुलाकात 1986 में एक साझा दोस्त के माध्यम से हुई, जब पेंग 24 साल की प्रसिद्ध लोक गायिका थीं और 33 साल के शी फुजियान के डिप्टी मेयर थे तथा पहले तलाकशुदा थे। पेंग ने बाद में बताया कि पहली नजर में वे उन्हें मैच्योर और उम्रदराज लगे, लेकिन शी ने गायकी के बारे में सवाल पूछकर उनका दिल जीत लिया और शी का कहना है कि पहली मुलाकात के महज 40 मिनट में ही उन्होंने तय कर लिया था कि पेंग उनकी पत्नी बनेंगी। कुछ महीनों की कोर्टशिप के बाद सितंबर 1987 में दोनों ने शियामेन में शादी कर ली, जो समारोह बहुत सादा था और शादी के चार दिन बाद ही पेंग अपने गायकी टूर पर निकल गईं, जबकि उनकी बेटी शी मिंगज़े का जन्म 1992 में हुआ। मैडम पेंग के पास वह चीज थी जो किसी सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस से हासिल करना मुश्किल है और ये चीज थी स्टार पावर। उनके चेहरे पर मुस्कान, मंच पर आत्मविश्वास, संगीत की पहचान और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहज व्यवहार ने चीन की फर्स्ट लेडी की भूमिका को एक अलग रूप दिया। 2013 में जब शी जिनपिंग पहली बार चीन के राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका गए और कैलिफोर्निया के सनीलैंड्स में बराक ओबामा से मिले, तब पेंग की मौजूदगी भी अमेरिकी मीडिया के लिए खास आकर्षण बनी थी। पेंग लियुआन अंग्रेजी में सहज हैं और जब वे अमेरिका दौरे पर आईं तो उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से बिना अनुवादक के अंग्रेजी में बातचीत की, जो कौशल उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर और प्रभावी बनाता है, और वे युवाओं से सीधे संवाद कर चीनी भाषा तथा संस्कृति सीखने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जिससे सांस्कृतिक कूटनीति मजबूत होती है। व्हाइट हाउस स्टेट डिनर में पेंग ने स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!