एलन मस्क की स्टारलिंक को लाइसेंस को लेकर उठा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मस्क भारत पर तीखे बयान जारी कर रहे हैं, जिस पर भारत सरकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी है। हालांकि भारत ऐसा इकलौता देश नहीं है जहां स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध नहीं है, बल्कि चीन से लेकर रूस तक कई देशों में यह सर्विस बैन है और कई अन्य देशों में अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में सिर्फ भारत को लेकर एलन मस्क के बयान कई लोगों को हैरान कर रहे हैं। स्टारलिंक के ऑफिशियल पोर्टल पर ग्लोबल मैप की मदद से कंपनी ने खुद दिखाया है कि किन देशों में सर्विस उपलब्ध है, किन देशों में जल्द शुरू होगी और कहां पर स्टारलिंक सर्विस को बैन किया जा चुका है। पोर्टल के मुताबिक कनाडा, अमेरिका, ब्राजील, स्वीडन, लंदन और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में सर्विस उपलब्ध है। वहीं भारत, पाकिस्तान, नेपाल और ईरान समेत कई देशों में स्थानीय अथॉरिटी की तरफ से अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद जल्द ही स्टारलिंक की सर्विस शुरू हो सकती है। चीन, रूस, अफगानिस्तान और सीरिया उन देशों की सूची में शामिल हैं जहां स्टारलिंक की सर्विस बैन है। फरवरी 2026 में एलन मस्क ने बताया था कि स्पेसएक्स ने अपनी सर्विस को रूस में बैन कर दिया है और यह कदम स्टारलिंक के अनाधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया था। ईरान में भी सरकार की पाबंदी मौजूद है, जहां इंटरनेट और कम्युनिकेशन सर्विस पर सरकारी कंट्रोल के बीच स्टारलिंक अहम टॉपिक बन चुका था। जनवरी में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान में सरकारी इंटरनेट बंद होने की वजह से कई लोग चोरी-छिपे स्टारलिंक की मदद से इंटरनेट एक्सेस कर रहे थे। चीन में स्टारलिंक नहीं चलने की मुख्य वजह यह है कि वहां विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के लिए सख्त नियम लागू हैं और देश का दूरसंचार तथा इंटरनेट सिस्टम पूरी तरह सरकारी कंट्रोल में है, जिसके चलते स्टारलिंक को चीन में मंजूरी नहीं मिल पाई है। भारत सरकार के मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत के नियम सभी के लिए एक समान हैं और तीन कंपनियों को लाइसेंस जारी किया गया है, जिसमें एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी भी शामिल है, लेकिन अभी सिक्योरिटी अप्रूवल मिलना बाकी है। बता दें कि स्टारलिंक असल में बिना मोबाइल टावर के घर तक यानी यूजर तक हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस पहुंचाती है और इसके लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल करती है। स्टारलिंक एक अमेरिकी कंपनी है।
स्टारलिंक विवाद: भारत ही नहीं, चीन से रूस तक कई देशों में बैन है एलन मस्क की सर्विस
एलन मस्क की स्टारलिंक को लाइसेंस को लेकर उठा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मस्क भारत पर तीखे बयान जारी कर रहे हैं, जिस पर भारत सरकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी है। हालांकि भारत ऐसा इकलौता देश नहीं है
NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

