|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सड़क से सीधे घर तक बनवाया ब्रिज, वायरल वीडियो ने हैरान किया सबको

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक पहाड़ जैसी ऊंची जगह पर बनी आलीशान सफेद बिल्डिंग दिखाई दे रही है, जो देखने में काफ

NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक पहाड़ जैसी ऊंची जगह पर बनी आलीशान सफेद बिल्डिंग दिखाई दे रही है, जो देखने में काफी बड़ी और शानदार है। लेकिन लोगों का ध्यान घर से ज्यादा उस रास्ते पर गया है जो वहां तक पहुंचने के लिए बनाया गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि यह आलीशान सफेद बिल्डिंग थोड़ी ऊंचाई पर बनी हुई है और नीचे मेन रोड है, लेकिन घर तक पहुंचने के लिए कोई सामान्य और सीधा रास्ता दिखाई नहीं देता। ऐसे में घर के मालिक ने सड़क से सीधे अपने घर की बाउंड्री वॉल और मेन गेट तक पहुंचने वाला एक लंबा कंक्रीट का ब्रिज बनवा दिया है। यानी जहां आमतौर पर लोग घर तक जाने के लिए रास्ता तलाशते हैं, वहां इस घर के मालिक ने सीधे सड़क को अपने घर से जोड़ दिया। वीडियो में यह पूरा रास्ता काफी लंबा और चौड़ा दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे पैसे की ताकत बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि जब रास्ता नहीं मिला तो अपना रास्ता ही बना लिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को अपने-अपने अंदाज में देख रहे हैं। कुछ लोग इसे अमीरी और शौक से जोड़ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक अनोखा आइडिया बता रहे हैं। तस्वीर के साथ शेयर किए जा रहे दावे में कहा जा रहा है कि घर तक पहुंचने का सामान्य रास्ता नहीं था, इसलिए ब्रिज बनवाया गया। हालांकि, तस्वीर कहां की है और इस ब्रिज को किसने बनवाया है, इसकी पूरी और पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कमेंट्स में लोगों ने क्या कहा, इस पर नजर डालें तो वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा कि रास्ता नहीं मिला तो रास्ता ही बना दिया, वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आम आदमी रास्ता ढूंढता है, लेकिन पैसे वाला रास्ता बनवा देता है। कुछ यूजर्स ने इसे पैसे का पावर बताया, वहीं कई लोगों का कहना था कि अगर किसी को ऐसी जगह पर घर बनाना है और वहां पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है, तो उसके पास रास्ता बनाने का विकल्प होना चाहिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि शौक बड़ी चीज है, वहीं कुछ लोग इस बात पर चर्चा करने लगे कि आखिर इतनी ऊंची और अलग जगह पर घर बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। सोशल मीडिया पर रोज हजारों तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ तस्वीरें इसलिए लोगों को रोक लेती हैं क्योंकि उनमें कुछ ऐसा नजर आता है, जिसकी उम्मीद आम तौर पर नहीं होती। यह तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसमें एक तरफ पहाड़ के ऊपर बना आलीशान घर है और दूसरी तरफ उसे जोड़ता हुआ लंबा ब्रिज जैसा रास्ता दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर वहां जाने का रास्ता नहीं था, तो क्या वाकई घर के मालिक ने अपने घर तक पहुंचने के लिए यह पूरा रास्ता बनवा दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर दावे और मजेदार प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन तस्वीर की वास्तविक लोकेशन और ब्रिज से जुड़ी पूरी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है और इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!