|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

सड़क हादसे में गंवाया पैर, फिर भी रचा इतिहास; सुमित अंतिल ने पैरा एशियाई खेलों में जीता लगातार दूसरा स्वर्ण

जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा निवासी पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल ने इतिहास रचते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में 72.46 मीटर की दूरी तय कर स

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सड़क हादसे में गंवाया पैर, फिर भी रचा इतिहास; सुमित अंतिल ने पैरा एशियाई खेलों में जीता लगातार दूसरा स्वर्ण
📷 NRI Post Hindi Desk

जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा निवासी पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल ने इतिहास रचते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में 72.46 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही सुमित ने पैरा एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। सुमित के स्वर्ण पदक जीतते ही उनके गांव खेवड़ा समेत पूरे देश में जश्न का माहौल शुरू हो गया। सुमित का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। सात जून 1998 को जन्मे सुमित जब मात्र सात वर्ष के थे, तभी एयरफोर्स में तैनात उनके पिता रामकुमार की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनकी मां निर्मला देवी ने चारों बच्चों का पालन-पोषण किया। पांच जनवरी 2015 की शाम को जब सुमित 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए कामर्स की ट्यूशन लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिसमें उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। वर्ष 2016 में पूना से कृत्रिम पैर लगवाने के बाद भी सुमित ने कभी हार नहीं मानी और रिश्तेदारों व दोस्तों की प्रेरणा से खेलों की ओर ध्यान दिया। सुमित ने पहले कुश्ती में हाथ आजमाए, फिर एशियन रजत पदक विजेता कोच विरेंद्र धनखड़ के मार्गदर्शन में दिल्ली पहुंचकर द्रोणाचार्य अवार्डी कोच नवल सिंह से भाला फेंक के गुर सीखे। वर्ष 2018 की एशियन चैंपियनशिप में पांचवीं रैंक हासिल करने वाले सुमित ने वर्ष 2019 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुमित ने अपनी मां से कहा था कि मां रो मत, जो दो पैर वाला नहीं दे पाएगा, तुझे इतना सुख दूंगा, और उन्होंने अपनी इस बात को सच कर दिखाया। सुमित ने 2023 के एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था, जबकि इस वर्ष मई में उन्होंने 74.82 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक चैंपियन सुमित के नाम विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है, और उन्होंने दो बार पैरालिंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!