|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी का एक्शन: 24 इमारतें ध्वस्त, 7 सील, पीजी सर्वे में 1100 प्रॉपर्टी की जांच

दिल्ली के सत्य निकेतन में छह सितंबर को हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पूरी राजधानी में अवैध निर्माण और पीजी संचालन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। हादसे के

NRI Post Hindi Desk · 77 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी का एक्शन: 24 इमारतें ध्वस्त, 7 सील, पीजी सर्वे में 1100 प्रॉपर्टी की जांच
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के सत्य निकेतन में छह सितंबर को हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पूरी राजधानी में अवैध निर्माण और पीजी संचालन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। हादसे के बाद पिछले दो दिनों में एमसीडी की टीमों ने करीब 1100 पेइंग गेस्ट (पीजी) का सर्वे किया है, जिनमें लगभग 20,250 छात्र निवास करते हैं। इस अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए 24 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है, जबकि सात संपत्तियों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, अलग-अलग मामलों में विभिन्न संपत्ति मालिकों को 35 शो-कॉज नोटिस भी जारी किए गए हैं। एमसीडी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो दिनों में ही 27 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए हैं। नगर निगम की यह कार्रवाई दिल्ली के सभी 12 जोनों में एक साथ चल रही है। एमसीडी का विशेष ध्यान उन इलाकों पर है जहां छात्रों की संख्या अधिक है, जैसे लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करोल बाग, रमेश नगर और मानसरोवर गार्डन समेत कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इसी बीच, सत्य निकेतन में उस इमारत से सटी बिल्डिंग को गिराने का काम भी शुरू कर दिया गया है, जो छह सितंबर को ढह गई थी। हादसे के बाद इस सटी हुई इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी, जिसे देखते हुए एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने इसे सावधानी और चरणबद्ध तरीके से गिराने के निर्देश दिए थे। एमसीडी आयुक्त ने पूरे दिल्ली में संचालित प्रत्येक पीजी की मैपिंग करने का निर्देश भी दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुरक्षा मानकों और बिल्डिंग बायलॉज का पालन हो रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान यदि किसी निर्माणाधीन इमारत में अवैध रूप से पांचवीं मंजिल का निर्माण पाया गया तो उसे तुरंत ध्वस्त कर दिया जाएगा। पिछले तीन महीनों में एमसीडी ने अवैध निर्माण के खिलाफ 959 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है और 471 संपत्तियों को सील किया है। गौरतलब है कि आठ सितंबर को अकेले 17 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया, जबकि पांच को सील करने के साथ ही 11 शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं। यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किए जाने की संभावना है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!