|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सती के श्राप की बंदिश: इस गांव में महिलाएं नहीं रखतीं करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत

मथुरा के सुरीर गांव के एक मोहल्ले में सदियों पुरानी परंपरा के चलते महिलाएं करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत नहीं रखती हैं। बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी उस घटना से जुड़ी है जब नौहझील

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सती के श्राप की बंदिश: इस गांव में महिलाएं नहीं रखतीं करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत
📷 NRI Post Hindi Desk

मथुरा के सुरीर गांव के एक मोहल्ले में सदियों पुरानी परंपरा के चलते महिलाएं करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत नहीं रखती हैं। बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी उस घटना से जुड़ी है जब नौहझील के गांव रामनगला का एक ब्राह्मण युवक यमुना पार ससुराल से अपनी नवविवाहित पत्नी को विदा कराकर भैंसा बग्गी से घर लौट रहा था। रास्ते में सुरीर के मोहल्ला वघा में ठाकुर जाति के कुछ लोगों से उसकी बग्गी में जुते भैंसे को लेकर विवाद हो गया, जिसमें उन लोगों के हाथों ब्राह्मण युवक की मृत्यु हो गई। अपने सामने पति की मृत्यु से कुपित पत्नी ने मुहल्ले के लोगों को श्राप देते हुए सती हो गई थी। इस घटना के बाद मुहल्ले पर कहर टूटा और जवान युवकों की असामयिक मृत्यु का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे कई विवाहिताएं असमय विधवा हो गईं। तब बुजुर्गों ने इसे सती हुई पत्नी का कोप मानकर मुहल्ले में सती का मंदिर बनवाकर क्षमा याचना की, जिसके बाद अस्वाभाविक मृत्यु का सिलसिला तो थम गया, लेकिन करवाचौथ और अहोई अष्टमी के त्योहार पर बंदिश लग गई। तभी से इस मुहल्ले के ठाकुर परिवारों की कोई महिला न पति के दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है और न संतान की सलामती के लिए अहोई अष्टमी मनाती है। यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी निर्वहन होती चली आ रही है और इसे तोड़ने पर महिलाओं को सती मैया के नाराज होने का डर रहता है। सुरीर में सती की पूजा देवी मैया की तरह होती है और कस्बे में सभी जाति के लोग शादी-विवाह में घुड़चढ़ी के दौरान सती मंदिर पर मत्था टेकने आते हैं। मुहल्ले के ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि सती मैया में शक्ति है और जब कभी किसी ने बंदिश की परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस घटना को लेकर नौहझील के गांव रामनगला के ब्राह्मण समाज के लोग आज भी सुरीर में खाना तो दूर पानी तक नहीं पीते और वह इस घटना में सुरीर के लोगों को दोषी मानते हैं। गांव के प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि घटना को लेकर सुरीर के खाने-पीने से परहेज की परंपरा का निर्वहन पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!