बेंगलुरु में सात साल पहले हुई एक घटना को लेकर जापान के नागरिक हिरोतोशी तनाका की लंबी कानूनी लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई है। कर्नाटक सरकार ने उन्हें 75 हजार रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। दरअसल, तनाका को वर्ष 2019 में कथित तौर पर गलत तरीके से हिरासत में रखा गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। इस पूरे मामले में कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा सवाल उठाया था और मुआवजे का निर्देश दिया था। तनाका अक्टूबर 2019 में अंग्रेजी सीखने के उद्देश्य से बेंगलुरु आए थे, जहां वह आरटी नगर की एक निजी अकादमी में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान कथित अनियमित क्लास को लेकर उनका अकादमी के प्रिंसिपल से विवाद हो गया और मामला बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तनाका के खिलाफ चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज किया, जबकि ये सभी धाराएं जमानती थीं। इसके बावजूद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल में 19 दिनों तक रखा गया। कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग ने अपनी जांच में पाया कि जमानती अपराधों में आरोपी होने के बावजूद तनाका को अनावश्यक रूप से न्यायिक हिरासत में रखा गया था। आयोग ने न केवल मुआवजा देने का निर्देश दिया, बल्कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को भी कहा। हिरासत के बाद तनाका को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया और 2021 में उन्हें भारत से जापान डिपोर्ट कर दिया गया, लेकिन देश लौटने के बाद भी उन्होंने अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखी। अब कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किया गया यह मुआवजा सात साल की लंबी लड़ाई के बाद तनाका के लिए एक अहम राहत और न्याय की जीत माना जा रहा है।
सात साल की कानूनी लड़ाई में जीत! अवैध हिरासत के मामले में जापानी नागरिक को मिला 75 हजार का मुआवजा
बेंगलुरु में सात साल पहले हुई एक घटना को लेकर जापान के नागरिक हिरोतोशी तनाका की लंबी कानूनी लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई है। कर्नाटक सरकार ने उन्हें 75 हजार रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। दरअसल, त
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


