|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़! प्रतिमा देवी ने हस्ताक्षर पर उठाए सवाल, कोर्ट ने 14 अक्टूबर तक सुरक्षित रखा फैसला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया राजघराने की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये मूल्य की अकूत संपत्ति के बंटवारे से जुड़े मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। राजघराने की सदस्य प्रतिमा देवी ने अदालत

NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया राजघराने की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये मूल्य की अकूत संपत्ति के बंटवारे से जुड़े मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। राजघराने की सदस्य प्रतिमा देवी ने अदालत में एक अतिरिक्त आवेदन दाखिल करते हुए संपत्ति बंटवारे से संबंधित दस्तावेजों पर किए गए अपने हस्ताक्षरों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि ये हस्ताक्षर उनकी सहमति से नहीं, बल्कि धोखे और गुमराह करके कराए गए थे। प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया कि संपत्ति बंटवारे से जुड़े बेहद अहम दस्तावेजों और कानूनी नोटिसों की पूरी जानकारी उनसे छिपाई गई। उनके अनुसार, उन्हें गुमराह करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और कानूनी नोटिस गलत पतों पर भेजे गए थे, इसलिए उन्हें अपने दावों और तर्कों के समर्थन में अदालत के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाए। यह मामला ग्वालियर के ऐतिहासिक और भव्य जयविलास पैलेस समेत देश भर में फैली सिंधिया राजघराने की संपत्तियों के बाजार मूल्य लगभग 40 हजार करोड़ रुपये से जुड़ा है, जिसका बंटवारा लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। प्रतिमा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे की ओर से पेश हुए वकीलों ने प्रतिमा देवी के इन आरोपों और अतिरिक्त आवेदन का अदालत में सख्त विरोध किया। तर्क दिया गया कि संपत्ति बंटवारे के सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर पूरी सहमति और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए थे। बताया गया कि दस्तावेजों पर दस्तखत होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामूहिक रूप से डिनर हुआ था, जिसमें प्रतिमा देवी भी शामिल हुई थीं और इस दौरान तस्वीरें भी खींची गई थीं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और बहस सुनने के बाद आवेदन पर अपना फैसला 14 अक्टूबर यानी आगामी बुधवार के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब 14 अक्टूबर को आने वाला अदालत का फैसला इस लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है कि कोर्ट प्रतिमा देवी को अपने दावों के समर्थन में अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति देता है या नहीं। फिलहाल, हस्ताक्षर सहमति से हुए या धोखे से, इस सवाल को लेकर राजघराने के भीतर का विवाद और गहरा गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!