मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित एक कालोनी निवासी सिपाही पर लोहियानगर क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी ने अपने स्वजन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आगरा में तैनात सिपाही ने भी किशोरी और उसके स्वजन पर उसे हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के अनुसार, मार्च महीने में उसकी मुलाकात स्नैपचैट के माध्यम से कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर आगरा में तैनात है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि सिपाही ने किशोरी से शादी करने का वादा किया था। किशोरी का आरोप है कि 16 जून को सिपाही उसे आगरा बुलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसका यौन शोषण किया गया। इसके बाद उसे मेरठ भेज दिया गया। आरोप है कि 13 अगस्त को सिपाही ने उसे कंकरखेड़ा स्थित अपने घर बुलाया और वहां भी उसका यौन शोषण किया। जब किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोप है कि सिपाही ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सिपाही ने भी पुलिस को तहरीर देकर किशोरी और उसके स्वजन पर उसे हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गहनता से पड़ताल कर रही है और मामले की सत्यता सामने आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
स्नैपचैट दोस्ती से शादी का झांसा, सिपाही पर यौन शोषण का आरोप; आरोपी ने लगाया हनीट्रैप का आरोप
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित एक कालोनी निवासी सिपाही पर लोहियानगर क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कि
NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



