|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

सोनौली सीमा पर थाई महिला के पास मिले फर्जी भारतीय दस्तावेज, कई खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जांच के दौरान थाईलैंड की 43 वर्षीय एक महिला को भारतीय पहचान पत्र बनवाकर अपनी पहचान छुपाने के आरोप में गिरफ्तार क

NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सोनौली सीमा पर थाई महिला के पास मिले फर्जी भारतीय दस्तावेज, कई खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जांच के दौरान थाईलैंड की 43 वर्षीय एक महिला को भारतीय पहचान पत्र बनवाकर अपनी पहचान छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान मिस चोन चुतिचिराफट के रूप में हुई है, जो पर्यटक वीजा पर भारत आई थी। 16 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर रही थी, तभी इमीग्रेशन अधिकारियों को उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान उसकी पहचान को लेकर संदेह हुआ। पूछताछ में महिला अपनी पहचान के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन की गहन जांच की। फोन की जांच में उसके पास भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड के डिजिटल दस्तावेज मिले, जो काफी संदिग्ध थे। इन दस्तावेजों के अनुसार महिला ने अपना नाम करुणा रूपनी देवी दास बताया था, जबकि उसके पति का नाम मित्रलाल खनाल और पता मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र का बताया गया था। महिला के मुताबिक उसका पति और बच्चे थाईलैंड में रहते हैं और वह पिछले कुछ समय से वृंदावन में रह रही थी। उसने बताया कि वह नेपाल के भैरहवा, पोखरा और काठमांडू होते हुए भारत पहुंची थी। इमीग्रेशन अधिकारियों ने महिला को उसके थाई पासपोर्ट और अन्य भारतीय दस्तावेजों के साथ सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ पहचान छुपाकर दूसरे व्यक्ति का प्रतिरूपण करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उन्हें असली बताकर इस्तेमाल करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब आईबी, रॉ, एसएसबी, एटीएस और एलआईयू जैसी कई सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला ने ये फर्जी भारतीय दस्तावेज कैसे और किसकी मदद से बनवाए, साथ ही उसके वृंदावन में रहने और नेपाल के रास्ते यात्रा करने के पीछे की असली वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है और इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि में तो नहीं हुआ है।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!