|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सेना की कैप्टन बताकर 19 युवाओं से 1.19 करोड़ की ठगी, तरनतारन पुलिस ने दर्ज किया केस

तरनतारन जिले के गांव भुच्चर कलां निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2020 में मंगलुरु की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। उसी कंपनी में नूर इसलाम पुत्र ऐनल हक निवासी 80/3 एबी क्

NRI Post Hindi Desk · 65 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सेना की कैप्टन बताकर 19 युवाओं से 1.19 करोड़ की ठगी, तरनतारन पुलिस ने दर्ज किया केस
📷 NRI Post Hindi Desk

तरनतारन जिले के गांव भुच्चर कलां निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2020 में मंगलुरु की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। उसी कंपनी में नूर इसलाम पुत्र ऐनल हक निवासी 80/3 एबी क्रास इबराहिम, साहिब स्ट्रीट नजदीक अबरीक कालेज गोबिंदपुरा मंगलुरु भी कार्यरत था, जिसके साथ मंगल सिंह की जान-पहचान हो गई। नूर इसलाम ने उसे बताया कि उसकी करीबी रिश्तेदार दर्शना भारद्वाज भारतीय सेना में कैप्टन तैनात है, जो पहले भी विभिन्न राज्यों से संबंधित युवाओं को मिल्ट्री इंजीनियर सर्विसस में नौकरी दिलवा चुकी है। इसके बाद प्रत्येक युवक के लिए 4 से 6 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। चार दिसंबर 2021 को मंगल सिंह ने अपने दो जीजा, एक चाचा और दो चचेरे भाइयों को नौकरी दिलाने के लिए दस्तावेज सौंपे। कुल मिलाकर उस कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मियों के रिश्तेदार भी नौकरी लेने के लिए संपर्क बनाने लगे, जिसके चलते कुल 19 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 19 लाख 29 हजार 500 रुपये की राशि ली गई, लेकिन किसी भी युवक को नौकरी नहीं मिली। धोखाधड़ी का शिकार हुए युवाओं ने 30 अप्रैल 2026 को लिखित शिकायत दी, जिसकी जांच उपाधीक्षक (पीबीआई) प्रवेश चोपड़ा ने की और जांच रिपोर्ट में दोनों आरोपित दोषी पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलुरु निवासी दर्शना भारद्वाज और नूर इसलाम को थाना झब्बाल में नामजद कर लिया गया है और पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सेना की कैप्टन बताकर ठगी करने वाली यह महिला इतनी शातिर निकली कि उसने नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपये हड़प लिए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के धन का इस्तेमाल कहां किया गया और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!