|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सोने का बड़ा टारगेट: जेपी मॉर्गन का अनुमान, अगले साल मध्य तक 5000 डॉलर पर पहुंचेगा भाव

सोने की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अमेरिकी बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव अगले साल के मध्य तक 5000 डॉलर प्रति औ

NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सोने का बड़ा टारगेट: जेपी मॉर्गन का अनुमान, अगले साल मध्य तक 5000 डॉलर पर पहुंचेगा भाव
📷 NRI Post Hindi Desk

सोने की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अमेरिकी बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव अगले साल के मध्य तक 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। कंपनी के विशेषज्ञों का मानना है कि कई संरचनात्मक कारक सोने की कीमतों में तेज छलांग का समर्थन कर रहे हैं और मध्यम अवधि में इस कीमती पीली धातु के दाम में और वृद्धि होगी। बता दें कि बीते अगस्त महीने में सोने की कीमत में तगड़ी तेजी देखने को मिली थी, जबकि सितंबर महीने में यह तेजी से फिसलती नजर आई थी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, सितंबर में वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि भारतीय कीमतों में 4.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल ताजा रेट अपडेट की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का भाव करीब 4400 डॉलर प्रति औंस चल रहा है, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बीते शुक्रवार को कारोबार खत्म होने पर 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला सोना 1,54,263 रुपये का रहा। जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस रह सकती है, जबकि अगले साल के मध्य तक इसका भाव अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में 5,000 डॉलर तक पहुंच जाएगा। विशेषज्ञों ने सोने की कीमतों में दीर्घकालिक वृद्धि के पीछे कई कारण बताए हैं, जिनमें अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीदारी और भू-राजनीतिक चिंताएं शामिल हैं। ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम डॉलर में तय होता है, जब यह गिरता है तो कई देशों के सोना खरीदारों की क्षमता बढ़ती है और मांग तेज होने से इसका दाम उछलने लगता है। इसके अलावा चीन जैसे बड़े केंद्रीय बैंकों की लगातार जारी खरीद भी सोना महंगा करने का बड़ा कारण बनती है, तो वहीं युद्ध, प्रतिबंध और व्यापार तनाव जैसे तमाम हालात के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग बढ़ती है और इसका दाम भी उछलता है। जेपी मॉर्गन के विशेषज्ञों ने कहा है कि केंद्रीय बैंकों की ओर से की जा रही सोने की ताबड़तोड़ खरीदारी, अमेरिका में कमजोर श्रम बाजार के आंकड़ों और मुद्रा की नई चिंताओं ने सोने की कीमत को 4,400 डॉलर से ऊपर पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो 5000 डॉलर तक पहुंचने का सोने का सफर सीधा नहीं होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि डॉलर में उतार-चढ़ाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेश में बदलाव कैसे रहता है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार के बढ़ते कर्ज को लेकर चिंताओं से सोने में दीर्घकालिक निवेश के पक्ष में माहौल बन रहा है। उल्लेखनीय है कि जेपी मॉर्गन से पहले सोने की कीमतों को लेकर जेफरीज की ओर से भी बड़ा टारगेट सामने आ चुका है। बीते कारोबारी दिन जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड ने सोने की कीमतों को लेकर कहा कि वर्तमान स्तर से सोना दोगुनी कीमत पर जा सकता है। वुड के मुताबिक, सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जो मौजूदा स्तर से 130 प्रतिशत की तेजी होगी। उनका मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश में डॉलर कमजोर हो सकता है, जिसका फायदा सोने की कीमत को मिल सकता है। इस तरह देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक सोने को लेकर बड़े अनुमान सामने आ रहे हैं, जिससे निवेशकों की नजरें आने वाले महीनों में सोने के भाव पर टिकी हुई हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!