सोना-चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया है, जिसके बाद सराफा बाजार में सोना और चांदी एक बार फिर मजबूत रंगत में लौट आए हैं। पंजाब के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी तेजाबी 2,25,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस बढ़त से सराफा कारोबारियों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लगातार गिरावट के बाद कीमतों में आई यह तेजी बाजार के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। दूसरी तरफ, पंजाब की प्रमुख मंडियों में खाद्यान्न और दालों के दाम स्थिर बने रहे, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, खन्ना और बठिंडा की मंडियों में कृषि उत्पादों का व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा और कारोबारी रुख मिला-जुला लेकिन काफी हद तक स्थिर बना रहा। खन्ना और जालंधर मंडियों में गेहूं 2895 से 2940 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बना रहा, वहीं मक्की और चावल के भावों में सीमित हलचल रही। लुधियाना और जालंधर में राजमां, उड़द, चनादाल और मूंग जैसी प्रमुख दालों में स्थिरता के साथ सामान्य व्यापार देखा गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में आई यह तेजी और मंडियों में बनी स्थिरता आने वाले दिनों में कारोबार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। सराफा बाजार में चमक लौटने से निवेशकों का रुझान भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि मंडियों में स्थिर भाव से कृषि व्यापार सुचारू रूप से जारी है।
सोना-चांदी में उछाल, पंजाब की मंडियों में अनाज-दालों के भाव स्थिर बने रहे
सोना-चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया है, जिसके बाद सराफा बाजार में सोना और चांदी एक बार फिर मजबूत रंगत में लौट आए हैं। पंजाब के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,48,50
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





