|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

स्पाइडर-मैन ने रचा इतिहास, 20 हजार करोड़ के क्लब में दर्ज हुआ नया नाम, तोड़े कई रिकॉर्ड

टॉम हॉलैंड अभिनीत 'स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यह फिल्म स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की पहली ऐसी तस्वीर बन गई है जिसने दुनिया भर में 2 बिलियन ड

NRI Post Hindi Desk · 99 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

टॉम हॉलैंड अभिनीत 'स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यह फिल्म स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की पहली ऐसी तस्वीर बन गई है जिसने दुनिया भर में 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया है। यह उपलब्धि फिल्म ने मात्र 17 से 18 दिनों के भीतर हासिल की है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। इस फिल्म की रिलीज की शुरुआत 30 जुलाई को भारत से हुई थी। इस कम समय में इतनी बड़ी राशि कमाकर यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा छुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2019 में आई 'एवेंजर्स एंडगेम' के नाम था, जिसने महज 11 दिनों में यह कमाई कर ली थी। भारत को छोड़कर हॉलीवुड और चीन की सिनेमा जगत से अब तक कुल 8 फिल्मों ने इस 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को छूने का गौरव हासिल किया है। इनमें कुछ फिल्में पहले से ही आइकॉनिक मानी जाती थीं, तो कुछ ऐसी भी रहीं जिनसे इस प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की गई थी। वर्ष 2009 में आई जेम्स कैमरून की 'अवतार' अभी भी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने लगभग 2.92 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। पिछले 17 सालों से यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। 'एवेंजर्स एंडगेम' 2.80 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है और सबसे तेज 2 बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म होने का खिताब भी उसी के पास है। वहीं, जेम्स कैमरून की एक और फिल्म 'अवतार वे ऑफ वॉटर' ने भी 2.33 बिलियन डॉलर की कमाई करके यह सूची जगह बनाई है, जो कोविड के बाद के दौर में किसी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गई। चीन से आई एनिमेशन फिल्म 'नी झा 2' ने भी 2.27 बिलियन डॉलर कमाकर इतिहास रचा और यह पहली एनिमेशन फिल्म बनी जिसने यह आंकड़ा पार किया। इसके अलावा 'टाइटैनिक' (2.26 बिलियन डॉलर) और 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स' (2.07 बिलियन डॉलर) भी इस खास सूची में शामिल हैं। 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने 2.05 बिलियन डॉलर कमाकर इस लिस्ट का अंत किया है। अब एमसीयू के पास 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाने वाली तीन फिल्में हो गई हैं। 'एवेंजर्स एंडगेम' को 25 सितंबर को एक नए एडिट के साथ दोबारा रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इसकी कुल कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। यह फिल्म दुनिया की पहली 3 बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म बन सकती है और 'अवतार' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके अलावा 18 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली 'एवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!