इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का गाना ‘तेरे पास मैं’ इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने के पुरुष संस्करण में विपिन अनेजा की आवाज है, लेकिन इसके महिला संस्करण ने जिस आवाज को अचानक सुर्खियों में ला दिया है, वो हैं बिहार की दीपाली सहाय। खास बात ये है कि ये कोई रातों-रात मिली शोहरत नहीं है। इस आवाज के पीछे करीब उन्नीस साल का इंतजार, संघर्ष और कई बार टूटकर फिर खड़े होने की कहानी है। पटना से ताल्लुक रखने वाली दीपाली का बचपन संगीत के साथ बीता, लेकिन जिंदगी की पहली मंजिल सिंगिंग नहीं थी। उनके बारे में सामने आई प्रोफाइल्स के मुताबिक, बचपन में उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईपीएस अधिकारी बनने का था और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू की थी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दीपाली की आवाज को बचपन में ही उनकी मां ने पहचान लिया था। बताया जाता है कि जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी मां को लगा कि घर में रेडियो पर कोई गाना बज रहा है, जबकि आवाज उनकी छोटी बेटी की थी। इसके बाद पटना में उन्होंने संगीत की बाकायदा तालीम लेनी शुरू की। साल दो हजार सात में जब दीपाली बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं, तभी उनकी नजर ‘इंडियन आइडल 3’ के ऑडिशन पर पड़ी। उन्होंने ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। महज अठारह साल की उम्र में वह मुंबई पहुंचीं और उनकी आवाज ने जज और दर्शकों दोनों का ध्यान खींचा। शो में उनका सफर भले ट्रॉफी तक नहीं पहुंचा, लेकिन उन्हें देशभर में पहचान मिल गई। उस वक्त शो की होस्ट मिनी माथुर ने उनसे कहा था कि एक दिन लोग उनके गाने गाएंगे। करीब दो दशक बाद ये बात सच होती नजर आ रही है। और मजेदार बात ये कि अगले सीजन में दीपाली सिर्फ प्रतियोगी नहीं रहीं, बल्कि ‘इंडियन आइडल 4’ को होस्ट भी किया। शो के बाद असली संघर्ष शुरू हुआ। अक्सर रियलिटी शो में आने के बाद लगता है कि अब तो करियर सेट है, लेकिन दीपाली की कहानी इसके बिल्कुल उलट थी। ‘इंडियन आइडल’ के बाद वह मुंबई में रहीं, स्टेज शो किए और प्लेबैक सिंगिंग के मौके तलाशती रहीं। एक वक्त उन्हें यशराज स्टूडियो में संगीतकार मॉन्टी शर्मा से मिलने का मौका भी मिला। लेकिन वहां एक ऐसा अनुभव हुआ जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने का फैसला किया। दीपाली ने बाद में बताया कि उनसे एक ऐसा समझौता करने की उम्मीद की गई थी जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकती थीं। उन्होंने साफ तौर पर उस रास्ते से हटना बेहतर समझा। इसके बाद दीपाली ने एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाया। उन्होंने भोजपुरी टीवी शो ‘बड़की मलकाइन’ में काम किया, जो बिहार और पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने एफटीआईआई से निर्देशन की पढ़ाई की और कैमरे के पीछे की दुनिया को भी समझा। जिस लड़की ने कभी सिर्फ गाने का सपना देखा था, वह अब एक्टिंग और डायरेक्शन भी सीख रही थी, लेकिन संगीत उनके अंदर से कभी गया नहीं। दीपाली की कहानी का सबसे मुश्किल हिस्सा शायद यही था। ‘इंडियन आइडल 4’ की होस्टिंग के दौरान लगातार बोलने की वजह से उनकी वोकल कॉर्ड्स को नुकसान पहुंचा और उन्हें डॉक्टरों से ऐसा डरावना जवाब मिला कि शायद वह दोबारा गा भी न पाएं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसके बाद वह करीब छह साल तक सिंगिंग से दूर रहीं। सोचिए, जिस लड़की की पहचान ही उसकी आवाज थी, उसी आवाज के चले जाने का डर उसके सामने खड़ा था, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। दीपाली ने धीरे-धीरे दोबारा संगीत की तरफ वापसी की। उन्होंने भोजपुरी लोकसंगीत पर काम किया और पुराने भोजपुरी गीतों को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक भले नहीं मिल रहा था, लेकिन वह लगातार अपने हुनर को जिंदा रखे हुए थीं। यही वजह है कि उनके लिए ये उन्नीस साल सिर्फ इंतजार के नहीं, बल्कि अलग-अलग रास्तों से गुजरकर खुद को तैयार करने के स
सपना छोड़ बनी सिंगर, समझौते की डिमांड ने डुबोया करियर, 19 साल बाद मिली पहचान
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का गाना ‘तेरे पास मैं’ इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने के पुरुष संस्करण में विपिन अनेजा की आवाज है, लेकिन इसके महिला संस्करण ने जिस आवाज को अचानक
NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
