मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जब कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का ऐलान हुआ, तो राजधानी में सुरक्षा के नाम पर अभूतपूर्व पाबंदियां लगा दी गईं। मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने बहुत सख्त लहजे में कहा कि मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अदालत ने साफ हिदायत दी कि लॉ एंड ऑर्डर की आड़ में मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद न किए जाएं और न ही ट्रेनों की आवाजाही पर मुकम्मल रोक लगाई जाए। लेकिन अगले ही दिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी, जब करीब 57 मेट्रो स्टेशन पूरी तरह सील कर दिए गए, दिल्ली आने वाली तमाम ट्रेनें रद्द रहीं और करीब 7,000 लोगों को शांति बहाली के नाम पर हिरासत में ले लिया गया। यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी अदालत के आदेश और शासन तंत्र की जमीनी कार्रवाई में इतना बड़ा फासला देखा गया हो। सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना कहकर गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली मेट्रो को नोटिस भेजा है और अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अकसर देखा गया है कि जब भी कानून-व्यवस्था का सवाल उठता है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश सरकारी कागजों की नत्थी में कहीं दबकर रह जाते हैं। ऐसे में यह सवाल मौज़ू हो जाता है कि क्या सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का खौफ अब अपना असर खोता जा रहा है। कानून की किताबों में अदालत के आदेश का पालन न करना या उसकी अवहेलना करना अदालत की अवमानना माना जाता है और इसके लिए सजा और जुर्माने के कड़े प्रावधान हैं, लेकिन जब मामला पुलिस और प्रशासनिक तंत्र से जुड़ा होता है, तो कागजी आदेश और मौके पर की जाने वाली कार्रवाई के बीच एक बड़ी खाई दिखती है। प्रशासन अदालत के सामने तो बेहद अदब से आदेश का पालन करने की हामी भर देता है, लेकिन मैदान में उतरते ही उसकी रणनीति पूरी तरह बदल जाती है। जब सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो और ट्रेनों को आंशिक रूप से चालू रखने और प्रिंसिपल ऑफ प्रोपोर्शनैलिटी का पालन करने को कहा, तब सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को भरोसा दिलाया था कि स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवाजाही सुचारू रखी जाएगी, मगर हकीकत में प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर पूरी राजधानी की घेराबंदी कर दी। इससे सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस-प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के रुख को भांपकर यह मान चुका है कि अवमानना का नोटिस महज एक औपचारिकता है और केस होगा तो देखा जाएगा, और क्या अदालती फैसलों का खौफ अब सिर्फ आम नागरिक के लिए बचा है, जबकि सत्ता के संरक्षण में काम करने वाला प्रशासनिक ढांचा इससे पूरी तरह बेखौफ हो चुका है। अदालती आदेशों के नजरअंदाज होने का यह सिलसिला नया नहीं है। देश के इतिहास में ऐसे कई मोड़ आए हैं जब सुप्रीम कोर्ट के सीधे और स्पष्ट आदेशों को ठेंगा दिखाया गया। 1992 में बाबरी ढांचा गिराए जाने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में बाकायदा हलफनामा दाखिल करके आश्वस्त किया था कि विवादित ढांचे की हर हाल में सुरक्षा की जाएगी, लेकिन 6 दिसंबर 1992 को जो हुआ, वह पूरे देश ने देखा और अदालत के आदेश तथा राज्य सरकार के हलफनामे को ताक पर रख दिया गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण सिंह को अवमानना का दोषी ठहराया और सांकेतिक रूप से एक दिन की सजा तथा जुर्माने की ताकीद की, लेकिन जो नुकसान होना था, वह हो चुका था। इसी तरह मध्यप्रदेश में सिंगरौली खदानों की माइनिंग के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस प्रशासन की मनमानी के खिलाफ भी सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की अदालत ने अवमानना का नोटिस दिया, जहां सुप्रीम कोर्ट के लगातार आदेशों के बावजूद प्रदर्शनकारियों और लोगों के मौलिक अधिकार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर बार-बार कुचला गया। अदालत ने औद्योगिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए गाइडलाइंस तय कीं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासनिक ढिलाई और कॉरपोरेट-प्रशासनिक गठजोड़ के कारण उन निर्देशों की धज्जियां उड़ती रहीं और हर बार यही दलील द
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी: कहां गया अदालतों का खौफ, जमीनी हकीकत और फैसलों के बीच बढ़ती खाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जब कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का ऐलान हुआ, तो राजधानी में सुरक्षा के नाम पर अभूतपूर्व पाबंदियां लगा दी गईं। म
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




