लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला और फिर शाम को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ याचिका दायर की। सोमवार को दिनभर इस मार्च को लेकर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही और मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट के बीच की दूरी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान एसआईआर के विरोध में नारे लगते रहे और इसी बीच राहुल गांधी की विधिक टीम ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर याचिका दायर की। देर शाम सामने आया कि इंडिया गठबंधन की यह याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सकी है और साथ ही इसमें 14 खामियां भी पाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में कुल 14 आपत्तियां दर्ज की हैं, जिनमें कई विपक्षी नेताओं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर नहीं होने, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की स्पष्ट प्रति नहीं होने और कोर्ट फीस कम जमा किए जाने जैसी आपत्तियां शामिल हैं। रजिस्ट्री की आपत्तियों में एक अहम मुद्दा वकालतनामे से जुड़ा है, जहां याचिकाकर्ता संख्या 3 से 11 तक के वकालतनामे उपलब्ध नहीं हैं और इन पर संबंधित नेताओं के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। इन नेताओं में सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर के नाम शामिल हैं। वकालतनामा वह दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई याचिकाकर्ता अपने वकील को अदालत में उसकी ओर से मामला दाखिल करने और पैरवी करने का अधिकार देता है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की साफ और पढ़ने योग्य प्रति दाखिल करने को भी कहा है। याचिका दाखिल करने के लिए जमा की गई कोर्ट फीस में 220 रुपये की कमी पाई गई है। रजिस्ट्री ने याचिका के आधार बनाए गए दस्तावेजों की प्रतियां स्पष्ट नहीं होने पर भी आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग के 24 जून 2025 के फैसले तथा एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से संबंधित अन्य दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने को कहा है। रजिस्ट्री ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस रिट याचिका में चुनाव आयुक्तों को व्यक्तिगत रूप से प्रतिवादी बनाए जाने पर भी सवाल उठाया है और स्पष्टीकरण मांगा है कि इस तरह की याचिका में व्यक्तिगत चुनाव आयुक्तों को प्रतिवादी क्यों बनाया गया है। इन खामियों के चलते इंडिया गठबंधन की याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सकी है। बता दें कि इंडिया गठबंधन ने अपनी याचिका में एसआईआर से जुड़े चुनाव आयोग के फैसलों का पूरा रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश करने की मांग की है, जिसमें 24 जून 2025 को एसआईआर शुरू करने के फैसले से संबंधित फाइलें, बैठकों के एजेंडे, कार्यवाही का विवरण और चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज आपत्तियां भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची इंडिया गठबंधन की याचिका में 14 खामियां, 220 रुपये कम पड़ी कोर्ट फीस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला और फिर शाम को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ याचिका दायर की। सोमवार को दिनभर इ
NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





