उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए एक अहम बैठक 17 नवंबर को होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच आमने-सामने की मुलाकात होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन होगा। इस बीच बताया जा रहा है कि 'इंडिया' गठबंधन के तहत सीटों के तालमेल पर औपचारिक चर्चा शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी मजबूत कर ली है। कांग्रेस की ओर से 403 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए 'बराबर का साझेदार' बनने की मांग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 2022 के चुनावी आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस की स्थिति का एक डोजियर तैयार किया है। सपा का रुख साफ है कि सीटों का बंटवारा केवल संख्या के बजाय उम्मीदवारों की 'जीतने की क्षमता' पर आधारित होना चाहिए। बता दें कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने कुल 403 में से 399 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास और महाराजगंज की फरेंदा सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि 4 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही थी। 2022 में 399 सीटों में से 387 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी और कांग्रेस को पूरे राज्य में मात्र 21.51 लाख वोट मिले थे। यूपी की मात्र 46 सीटें ऐसी थीं जहां कांग्रेस 10,000 से अधिक वोट हासिल कर सकी थी। इन आंकड़ों के आधार पर सपा ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति का आकलन करते हुए सीट शेयरिंग की रणनीति तैयार की है। अब 17 नवंबर की बैठक में यह देखना अहम होगा कि दोनों दल सीटों के बंटवारे पर किस फॉर्मूले पर सहमति बनाते हैं और गठबंधन को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।
सपा-कांग्रेस में 17 नवंबर को सीट-शेयरिंग पर अहम बैठक, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए एक अहम बैठक 17 नवंबर को होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सम
NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




