उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को पहले दौर की बैठक के बाद मंगलवार को समन्वय समिति की दूसरे दौर की मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर करने की तैयारी में है, जिन्हें पार्टी की ओर से चिन्हित भी कर लिया गया है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच आगे होने वाली चर्चा के बाद इन सीटों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। कांग्रेस ने भी अपनी डिमांड वाली सीटों की संख्या में जरूर कटौती की है, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस 100 से 120 सीट पर चुनाव लड़ने पर अड़ी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने सीटों के चयन में 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाया है। इसके तहत 2022 में कांग्रेस जिन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी, उन्हें कांग्रेस के कोटे में रखा गया है। इसके अलावा, पिछले चुनाव में कांग्रेस जिन सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी, वे सीटें भी सपा ने कांग्रेस को देने का मन बनाया है। इन सीटों के अतिरिक्त 20 अन्य विधानसभा सीटें भी सपा की ओर से कांग्रेस को ऑफर की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इन चिन्हित 26 सीटों के अलावा कांग्रेस की ओर से जिन अन्य सीटों की मांग की जा रही है, उन पर सपा आज कांग्रेस नेतृत्व से चुनावी समीकरण पर चर्चा करेगी। बताया जा रहा है कि सपा करीब 130 सीटों पर कांग्रेस से जीत की संभावनाओं और संभावित प्रत्याशियों के समीकरण का ब्योरा मांगेगी। सपा का रुख है कि वह शुरुआती 26 सीटों के ऑफर के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी ठोस समीकरण के आधार पर कांग्रेस से बातचीत करने को पूरी तरह तैयार है। सपा द्वारा कांग्रेस को दी जाने वाली 26 सीटों की लिस्ट में रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं। गौरतलब है कि सोमवार को हुई पहली बैठक के बाद अब मंगलवार को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में इन सीटों पर आगे की चर्चा होगी, जिसके बाद सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला तय होने की उम्मीद है।
सपा ने कांग्रेस को दिए 26 सीटों के ऑफर, देखिए पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को पहले दौर की बैठक के बाद मंगलवार को समन्वय समिति की दूसरे दौर की मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, शुर
NRI Post Hindi Desk · 10 घंटे पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




