|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

सपा ने बेहट से उमर अली खान पर फिर जताया भरोसा, पाकिस्तान से आए थे पिता, नागरिकता नहीं मिली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर अभी तक फाइनल मोहर नहीं लगी है, लेकिन अखिलेश यादव ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सपा ने अपने

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर अभी तक फाइनल मोहर नहीं लगी है, लेकिन अखिलेश यादव ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सपा ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें सहारनपुर की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक उमर अली खान को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। उमर अली का सियासी सफर जितना दिलचस्प है, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उतनी ही चर्चा में रहती है। उमर अली खान दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी के दामाद हैं, लेकिन उनके पिता सरफराज अली खान पाकिस्तान के नागरिक रहे हैं। सरफराज अली खान पाकिस्तान के कराची से आकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रह रहे थे और वो लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे थे, हालांकि सरफराज अली खान का 2024 में निधन हो चुका है। सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक उमर अली खान के पिता सरफराज अली खान पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले थे। सरफराज अली खान की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कांची गांव की बिस्मिल्लाह बेगम से हुई थी, और इसके बाद सरफराज अली खान अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान के कराची में रह रहे थे। 23 अप्रैल 1977 को उमर अली खान का जन्म हुआ, जिसके बाद सरफराज अली खान पाकिस्तान के कराची से लॉन्ग टर्म वीजा पर आकर सहारनपुर में रहने लगे थे, हालांकि समय-समय पर वो पाकिस्तान भी जाते रहे। उमर अली खान अपने पिता और मां के साथ भारत आए थे तो उस समय वो पांच महीने के थे, और इसके बाद से सहारनपुर में ही रह गए। उमर अली खान के पिता को भारत की नागरिकता नहीं मिली और वो पूरा जीवन लॉन्ग टर्म वीजा पर ही रहे। इमरान मसूद के चाचा काजी राशिद मसूद ने एक सांसद के तौर पर उमर अली खान के पिता सरफराज खान के वीजा के लिए सिफारिश भी की थी। उमर अली भारत के नागरिक हैं और उन्होंने अपने पिता की नागरिकता के लिए भी सरकार से सिफारिश की थी, लेकिन वह लंबित रही और 2024 में उनका निधन हो गया। उमर अली खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर से की और इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल कर एमबीए की डिग्री ली। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से स्नातक और मोदीनगर से एमबीए की पढ़ाई शामिल है। एमबीए पूरा करने के बाद उमर नौकरी करने के लिए दुबई चले गए थे, जहां उन्होंने दुबई पोर्ट अथॉरिटी में नौकरी की, और इसके बाद 2007 में उमर अली खान वापस भारत आ गए और सहारनपुर में अपने ननिहाल वाले गांव पचेर में रहने लगे। सपा विधायक उमर अली खान का रिश्ता दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के परिवार से भी जुड़ा है, वह इमाम बुखारी के दामाद हैं। उमर अली की शादी 24 दिसंबर 2005 में हिना बुखारी से हुई और शादी के दो साल के बाद उमर अली दुबई की नौकरी छोड़कर भारत वापस लौट आए। इमाम बुखारी के रिश्तेदार और दामाद होने के चलते दिल्ली से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उमर अली की पहचान रही है। इसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी से शुरू किया और सपा ने 2012 में उमर अली खान को बेहट विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो चुनाव जीत नहीं सके। उत्तर प्रदेश में सपा की 2012 में सरकार बनी तो इमाम बुखारी की तूती बोला करती थी और मुलायम सिंह यादव के साथ इमाम बुखारी के रिश्ते काफी नजदीकी रहे, जिसके चलते ही सपा ने उमर अली खान को विधान परिषद का सदस्य बना दिया और वो 2012 से 2018 तक एमएलसी रहे। 2017 में बेहट सीट गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में चली गई और कांग्रेस के टिकट पर नरेश सैनी विधायक बने। 2022 में सपा ने फिर से उमर अली को बेहट से प्रत्याशी बनाया और इस बार वो जीतकर विधायक बने। अखिलेश यादव ने बेहट सीट पर उमर अली खान पर दोबारा भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सहारनपुर में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर राजनीतिक चर्चा जारी है और कांग्रेस सां

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!