|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सांपों को घर से दूर भगाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, तेज गंध सूंघते ही भागेंगे दूर

बारिश और गर्मी के मौसम में अक्सर जहरीले कीड़े-मकौड़े और सांप बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों या घरों की तरफ रुख करने लगते हैं। इससे न केवल परिवार की सुरक्षा को खतरा होता है बल्कि मन में हर समय डर भी बन

NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बारिश और गर्मी के मौसम में अक्सर जहरीले कीड़े-मकौड़े और सांप बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों या घरों की तरफ रुख करने लगते हैं। इससे न केवल परिवार की सुरक्षा को खतरा होता है बल्कि मन में हर समय डर भी बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांपों को कुछ चीजों की तेज गंध परेशान कर देती है और इन्हीं गंधों की मदद से आप अपने घर को स्नेक प्रूफ बना सकते हैं। हालांकि अस्थाई तौर पर आपको अपने घर को स्नेक प्रूफ रखने के लिए खास तरह के ही उपाय अपनाने होंगे, लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो सांपों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकती हैं। सबसे पहले बात करें लौंग और दालचीनी के तेल की। इन दोनों मसालों के आवश्यक तेलों की गंध बहुत तेज और तीखी होती है। जब सांप इसे सूंघते हैं तो उनकी ग्रंथियों में जलन महसूस होती है। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें दस से पंद्रह बूंदें लौंग और दालचीनी के तेल की मिलाएं। इसे खिड़कियों के फ्रेम, दरवाजे की चौखट और झाड़ियों के पास छिड़कें। हालांकि इसकी महक कुछ ही देर में उड़ भी जाती है इसलिए आपको इसे बार-बार छिड़कना होगा। इसी तरह सफेद सिरके में मौजूद एसिडिक एसिड की गंध इतनी तेज होती है कि ये भी सांपों को भ्रमित कर सकती है। अगर आपके घर के आसपास नालियां, गार्डन या पानी के स्रोत हैं तो वहां बिना पानी मिलाए सीधा सफेद सिरका जरूर डालें। वहीं लेमनग्रास या पुदीने की गंध की बात करें तो लेमनग्रास और पुदीने की तेज मेंथॉल गंध सांपों को बेहद नापसंद होती है। आप अपने घर के आंगन या गमलों में लेमनग्रास का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा पिपरमिंट ऑयल को रुई के फाहों में भिगोकर घर के अंधेरे कोनों और स्टोर रूम में रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन और प्याज भी सांपों को दूर रखने में कारगर माने जाते हैं। लहसुन और प्याज में सल्फोनिक एसिड और तेज कसैली गंध होती है जो सांपों के नर्वस सिस्टम को परेशान करती है। लहसुन की कलियों और प्याज को पीसकर रस निकाल लें और इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर घर के मुख्य द्वार, बाउंड्री वॉल और बगीचे की दीवारों के किनारे छिड़क दें। हालांकि अगर ये गंध सांपों को दूर रखने में मदद करती हैं तो भी घर के आसपास की झाड़ियों की सफाई रखें, सूखी लकड़ियों के ढेर न लगाएं और चूहों का नियंत्रण करें ताकि सांप भोजन की तलाश में घर के अंदर न आएं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!