कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्रों को शामिल करने वाले अरुणाचल-गोवा-मिजोरम-संघ राज्यक्षेत्र कैडर से संबंध रखते हैं। यह नियुक्ति सीबीएसई के पूर्व अधिकारी लोखंडे प्रशांत सिताराम के स्थान पर की गई है। यह महत्वपूर्ण फैसला ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, पोर्टल में आई तकनीकी खराबी और पुनर्मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि मंदीप के भंडारी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल के रूप में नियुक्त हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में अमूमन पच्चीस सालों से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने अपने पूरे प्रशासनिक करियर में दस अलग-अलग जगहों और पदों पर काम किया है। उनके द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण पदों में मंत्री के निजी सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपायुक्त, अतिरिक्त सचिव तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैसी अहम जिम्मेदारियां शामिल हैं। आईएएस अधिकारी मंदीप के भंडारी मेडिकल बैकग्राउंड से आते हैं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ तथा दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वे गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं और उन्हें मेडिसीन तथा सर्जरी में स्पेशलिटी हासिल है। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई अध्यक्ष के रूप में अपनी नई कमान संभालेंगे और बोर्ड की परीक्षा तथा मूल्यांकन व्यवस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
सीबीएसई के नए अध्यक्ष बने मंदीप के भंडारी, 2001 बैच के आईएएस अधिकारी; जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल के रूप में कर रहे हैं काम
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 बैच के आईएएस
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




