संभल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी पिछले 46 साल से सत्ता की चौखट नहीं लांघ पाई है। वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर शरीयतुल्ला विधायक बने थे, जब उन्होंने भारतीय क्रांति दल के प्रत्याशी स्व. डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को हराया था। उसके बाद से पार्टी चुनाव दर चुनाव मैदान में उतरती रही, रणनीतियां बनती रहीं और हार के कारणों का गुणा-भाग होता रहा, लेकिन जीत उसके खाते में नहीं आई। इस बीच संभल की सियासत में समाजवादी पार्टी का प्रभाव लगातार मजबूत होता गया, जिससे कांग्रेस के सामने सिर्फ चुनाव लड़ने की नहीं, बल्कि मतदाताओं के बीच फिर से अपनी राजनीतिक जगह बनाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब जब 2027 के चुनाव की तैयारियां शुरू हो रही हैं, तो पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी थी, लेकिन पिछले करीब डेढ़ महीने में संगठन के भीतर इस्तीफों का सिलसिला चर्चा में आ गया है। जिला महासचिव सफी सैफी और मंजर अब्बास, सचिव इतरत हुसैन बाबर तथा शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अंजार मंसूरी और कलीम अंसारी के इस्तीफा देने की बात सामने आई है। किसी का असंतोष पद से जुड़ा बताया गया तो किसी की नाराजगी जिला संगठन के पदाधिकारी से रही। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की का दावा है कि किसी भी पदाधिकारी का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है और आपसी मनमुटाव के कारण कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है, लेकिन अब कोई नाराजगी नहीं है। मंजर अब्बास बाद में आईटीआई के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। जिलाध्यक्ष के मुताबिक सभी कांग्रेसी मिलकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। हालांकि संगठन में आए इन इस्तीफों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि समाजवादी पार्टी के मजबूत आधार वाले संभल में कांग्रेस चुनावी मुकाबले के लिए अपने संगठन को कितनी मजबूती से एकजुट कर पाएगी। 2027 का चुनाव भले ही अभी दूर है, लेकिन संभल में सियासी तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
संभल में कांग्रेस का 46 साल पुराना 'वनवास', चुनाव से पहले इस्तीफों की बौछार ने बढ़ाई मुश्किलें
संभल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी पिछले 46 साल से सत्ता की चौखट नहीं लांघ पाई है। वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर शरीयतुल्ला विधायक बने थे, जब उन्होंने भारतीय क्रांति दल के प्रत्याशी स्व. डॉ
NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




