|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

संभल में ग्राम प्रधान के घर से पकड़ा गया 4500 किलो मिलावटी रसगुल्ला, मेरठ लैब रिपोर्ट से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मंगनपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर पर चल रहे अवैध रसगुल्ला कारखाने का पर्दाफाश हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने 17 अगस्त को छ

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संभल में ग्राम प्रधान के घर से पकड़ा गया 4500 किलो मिलावटी रसगुल्ला, मेरठ लैब रिपोर्ट से मचा हड़कंप
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मंगनपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर पर चल रहे अवैध रसगुल्ला कारखाने का पर्दाफाश हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने 17 अगस्त को छापेमारी कर मौके से करीब 4500 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले जब्त किए थे। यह कारखाना ग्राम प्रधान के पुत्र शाने आलम द्वारा बिना किसी लाइसेंस के कई वर्षों से संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने तैयार रसगुल्लों के अलावा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के भी नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए मेरठ स्थित खाद्य विभाग की प्रयोगशाला भेजा गया था। अब आई जांच रिपोर्ट में सभी नमूनों के गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने की पुष्टि हुई है। जांच में सफेद रसगुल्ले अधोमानक पाए गए हैं, वहीं रसगुल्ले बनाने में इस्तेमाल होने वाला छेना और मेज स्टार्च भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसी गांव के निवासी मुबारिक के यहां से बरामद छैना का नमूना भी अधोमानक पाया गया है। रिपोर्ट के बाद खाद्य विभाग अब कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी के नाम नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें उसे तीस दिन का समय अपील के लिए दिया जाएगा। यदि वह रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होता है तो दूसरी लैब में दोबारा जांच कराई जाएगी। वहां भी जांच की पुष्टि होने पर मामला एडीएम के समक्ष पेश कर जुर्माने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। जानकारी के अनुसार छापेमारी में जब्त किए गए 4500 किलो रसगुल्ले मात्र चार दिनों में तैयार किए गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लैब रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अधोमानक पाया गया है, हालांकि इसमें कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिला है, लेकिन फैट की मात्रा मामूली अधिक पाई गई है। विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले वित्तीय वर्ष में लिए गए 510 नमूनों में से 257 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले थे, जिसमें एक करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में जुलाई तक 140 नमूनों की रिपोर्ट में 62 नमूने फेल पाए गए हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!