संभल में शाही जामा मस्जिद विवाद के बाद अब शहर के मुख्य चौराहे चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद भी जांच के घेरे में आ गई है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई द्वारा संरक्षित हरिहर मंदिर या जामा मस्जिद की संपत्ति पर करीब 10 से 15 साल पहले अवैध कब्जा करके यह मस्जिद बनाई गई। शिकायत के अनुसार बड़ा दरवाजा क्षेत्र में गाटा संख्या 170/1 में 1210 वर्ग मीटर तथा 170/3 में 610 वर्ग मीटर जमीन शामिल है, जिसे जानबूझकर किलेनुमा शक्ल देकर कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने इस शिकायत की जांच का जिम्मा एसडीएम विकास चंद्र को सौंप दिया है। एसडीएम का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है, जांच शुरू की जाएगी और फिलहाल संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड निकलवाए जा रहे हैं। आरोपों में यह भी कहा गया है कि वर्ष 1920 से यह संपत्ति एएसआई के संरक्षण में होने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया। पत्र में वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में हुई हिंसा का भी जिक्र किया गया है, जिसमें आरोप है कि इसी मस्जिद से निकली हथियारबंद भीड़ ने चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने रोडवेज बस में आग लगाने के साथ पुलिस बल पर हमला किया था। वहीं मस्जिद के मुतवल्ली इरशाद का दावा है कि यह मस्जिद कई सौ साल पुरानी है और वक्फ की जमीन पर बनी हुई है। उनका कहना है कि 10 से 15 साल पहले यह छोटी मस्जिद थी, जिसकी मरम्मत करवाकर बड़ा किया गया। बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद को मुगल सम्राट बाबर के आदेश पर उसके सेनापति मीर हिंदू बेग द्वारा 6 दिसंबर 1526 तक बनवाया गया था। 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने जिले में अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर बनाए गए मस्जिद, मजार और मदरसों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब चौधरी सराय चौराहे पर बनी मस्जिद से जुड़ी शिकायत की भी जांच शुरू होने जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर टीम का गठन किया जाएगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संभल में जामा मस्जिद के बाद अब बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच शुरू, 15 साल पुराने कब्जे का आरोप
संभल में शाही जामा मस्जिद विवाद के बाद अब शहर के मुख्य चौराहे चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद भी जांच के घेरे में आ गई है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने जिलाधिकार
NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




