|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सीमेंट से सैकड़ों साल पुराने हैं कुतुब मीनार और लाल किला! जानिए किस तकनीक से बनीं ये अजेय इमारतें

जब आप दिल्ली के कुतुब मीनार या लाल किले के सामने खड़े होते हैं, तो क्या कभी आपके मन में सवाल उठता है कि आखिर इन भव्य इमारतों का निर्माण बिना आधुनिक सीमेंट के कैसे हुआ? दरअसल, जिस पोर्टलैंड सीमेंट को ह

NRI Post Hindi Desk · 101 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

जब आप दिल्ली के कुतुब मीनार या लाल किले के सामने खड़े होते हैं, तो क्या कभी आपके मन में सवाल उठता है कि आखिर इन भव्य इमारतों का निर्माण बिना आधुनिक सीमेंट के कैसे हुआ? दरअसल, जिस पोर्टलैंड सीमेंट को हम आज इमारतों की मजबूती का प्रतीक मानते हैं, उसका पेटेंट साल 1824 में जोसेफ एस्पडिन ने कराया था। भारत में इसका व्यावसायिक उत्पादन तो और भी देर से, साल 1914 में गुजरात के पोरबंदर में शुरू हुआ। जबकि कुतुब मीनार का निर्माण तेरहवीं शताब्दी की शुरुआत में शुरू हुआ और लाल किले का निर्माण साल 1638 में आरंभ हुआ। यानी इन ऐतिहासिक धरोहरों के खड़े होने से सैकड़ों साल पहले सीमेंट का अस्तित्व ही नहीं था। तो फिर सवाल उठता है कि आखिर वह कौन सी तकनीक और सामग्री थी जिसने इन इमारतों को सदियों तक अटल बनाए रखा? इसका जवाब छिपा है चूने के गारे में, जिसे पुराने कारीगर अपनी बेहद विकसित निर्माण परंपरा का हिस्सा मानते थे। भारत सरकार के प्रकाशन विभाग की योजना और यूनेस्को के कुतुब मीनार संरक्षण रिकॉर्ड में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि पत्थरों और ईंटों को जोड़ने के लिए चूने पर आधारित मोर्टार का इस्तेमाल किया जाता था। इस मिश्रण में चूने के साथ सुर्खी यानी पिसी हुई पकी ईंट, गुड़, बताशे, उड़द दाल, बेल-गिरी और गोंद जैसी स्थानीय प्राकृतिक सामग्री मिलाई जाती थी। चूने को पानी में लंबे समय तक गलने देने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी, जबकि सुर्खी मोर्टार की मजबूती बढ़ाने और नमी के असर को कम करने में सहायक होती थी। गुड़ और बताशे मिश्रण को बांधने का काम करते थे, और उड़द दाल, बेल-गिरी तथा गोंद जैसे तत्व अलग-अलग पारंपरिक मिश्रणों में गाढ़ा करने वाले एडिक्टिल के रूप में इस्तेमाल होते थे। यही वजह है कि इन इमारतों में जोड़ाई की यह तकनीक न सिर्फ टिकाऊ बनी, बल्कि पर्यावरणीय बदलावों से भी लड़ने में सक्षम रही। इंजीनियरों के अनुसार, इसमें मौजूद प्राकृतिक सामग्री एक धीमी रासायनिक प्रक्रिया से गुजरती है, जो पत्थरों के बीच मजबूत बॉन्ड बनाती है और नमी को नियंत्रित करती है। दिलचस्प बात यह है कि आज कुछ हेरिटेज कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स में फिर से इसी पारंपरिक तकनीक को अपनाया जा रहा है, क्योंकि यह पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है और पुरानी इमारतों की मूल संरचना के साथ अधिक अनुकूल है। कुतुब मीनार में मुख्य रूप से लाल और स्लेटी बलुआ पत्थर इस्तेमाल हुए, जबकि लाल किले की दीवारें भी लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं और पत्थरों को इंटरलॉकिंग तकनीक से फंसाकर रखा गया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!