|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने का प्रयास

कांग्रेस कार्यसमिति की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने प्

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कांग्रेस कार्यसमिति की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा को दुख है कि आज लोकतांत्रिक ढांचे में भारत की जनता कांग्रेस का समर्थन नहीं करती। इस वजह से अपनी हार की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार नहीं है, क्या वहां कांग्रेस चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है। ईरानी ने पूछा कि कांग्रेस क्यों चाहती है कि मतदाता सूची में मृत लोगों के नाम और डुप्लीकेट नाम इलेक्टोरल रोल में चलते रहें। स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन पर हमला करें, लेकिन भारत के लोकतंत्र और संविधान संस्था पर हमला न करें। एक नागरिक के नाते ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व ने उन तेरह करोड़ तीस लाख नामों का उल्लेख किया, जिनके संबंध में चुनाव आयोग अपना बयान दे चुका है। ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि बूथ लेवल अधिकारी घरों में जाकर उन लोगों की डॉक्यूमेंट चेक कर स्वयं पुष्टि करेंगे, जिन्हें नोटिस जारी हुआ है। ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्टीकरण दे दिया है, फिर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व क्यों चाहता है कि मृत लोगों का नाम इलेक्टोरल रोल में बना रहे। कांग्रेस के गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि वह स्तब्ध हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व ने लाहौर कांग्रेस सेशन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, तो उसे वह पन्ना भी देश के सामने प्रस्तुत करना चाहिए, जिसके अंतर्गत ब्रिटिश साम्राज्य के सेक्रेटरी रेवेन्यू एग्रीकल्चर एंड कॉमर्स रहे एओ ह्यूम ने वायसराय के साथ अपना सुझाव साझा किया था कि अगर ब्रिटिश साम्राज्य का संरक्षण करना है तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए। ईरानी ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य के संरक्षण के लिए जिस कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ, वही कांग्रेस आज लाहौर अधिवेशन का उल्लेख करके चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। उन्होंने इसे इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई और हो ही नहीं सकती बताया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!