कमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा बटोरी है। चर्चा यह थी कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं। यह पूरा सिलसिला रेडिट पर एक वायरल पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें एक यूजर ने खुद को समय के परिवार का करीबी बताया और दावा किया कि समय और मेधा की शादी फिक्स हो गई है। यूजर ने यह भी दावा किया कि वह समय की मां से बात करने के बाद यह जानकारी पा चुका है और दोनों फिलहाल एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि दोनों ने दिसंबर की शादी से पहले मुंबई में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, यानी समय और मेधा शादीशुदा हैं। इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई और हर तरफ इनकी शादी की चर्चा होने लगी। अब कमेडियन समय रैना ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था कि समय रैना दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करेंगे? उन्होंने इस अफवाह को खारिज करते हुए बैकग्राउंड में झूठ बोले कौवा काटे गाना चलाया। शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए समय ने मजाक में लिखा कि दिसंबर में तो उनका इंडिया टूर है, इसलिए सॉरी, शादी टालनी पड़ेगी। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया कि शादी को लेकर चल रही चर्चा सिर्फ बेबुनियाद अफवाह है। मेधा शंकर ने भी इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समय की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी लगाई। एक और स्टोरी में उन्होंने एक मीम शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि वह सभी बेबुनियाद शादी की अफवाहों को स्क्रॉल करती हुई। इस तरह दोनों कलाकारों ने मिलकर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि मेधा हाल ही में समय के शो इंडियाज गॉट लेंटेंट सीजन 2 में नजर आई थीं। वह वरुण धवन और शेरोन वर्मा के साथ पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं और शो में उनकी उपस्थिति ने एक बार फिर दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। यह भी जानना जरूरी है कि मेधा शंकर को विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल से लाइमलाइट मिली और वो नेशनल क्रश बन गईं। फिलहाल समय ने इन अफवाहों पर खुद रिएक्ट करके इन्हें बेबुनियाद साबित कर दिया है और दोनों की शादी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है।
समय रैना ने तोड़ी शादी की चुप्पी, बोले- दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी शादी टालनी पड़ेगी
कमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा बटोरी है। चर्चा यह थी कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं। यह पूरा सिलसिला रेडिट पर एक वायरल पोस्ट
NRI Post Hindi Desk · 65 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

