सैमसंग ने भारत में अपना नया गैलेक्सी एस26 एफई लॉन्च कर दिया है। एफई यानी फैन एडिशन सीरीज के इस फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप फोन वाले कई फीचर्स देने की कोशिश की है। इस फोन का खास फोकस कैमरा, एआई और परफॉर्मेंस पर रखा गया है। इसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी एस26 एफई में 6.7 इंच का डायनैमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यानी फोन चलाते समय स्क्रॉलिंग और दूसरे विजुअल्स ज्यादा स्मूद दिखेंगे। कैमरे की बात करें तो पीछे तीन कैमरे मिलते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीडियो के लिए माई फैनकैम और सुपर स्टेडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नाइटोग्राफी का इस्तेमाल कम रोशनी में फोटो और वीडियो के लिए किया जा सकता है। फोन में गैलेक्सी एआई भी दिया गया है। वन यूआई 9 के साथ नाउ ब्रीफ और नाउ नज जैसे फीचर्स मिलते हैं। सर्कल टू सर्च को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा फोटो असिस्ट की मदद से टेक्स्ट कमांड देकर फोटो में बदलाव किया जा सकता है। अब बात परफॉर्मेंस की। गैलेक्सी एस26 एफई में एक्सीनॉस 2500 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए फोन को पावरफुल बनाने की कोशिश की गई है। बैटरी के लिए फोन में 4,900 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ 45 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का कहना है कि 45 वाट अडैप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। अब सबसे जरूरी बात, कीमत। गैलेक्सी एस26 एफई की कीमत 79,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में एक्सचेंज पर 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस और चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। फोन को पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रैफाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। साथ ही सैमसंग सात जनरेशन तक ओएस अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रहा है।
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी एस26 एफई, कीमत 79,999 रुपये, मिलेगा 7 साल का अपडेट
सैमसंग ने भारत में अपना नया गैलेक्सी एस26 एफई लॉन्च कर दिया है। एफई यानी फैन एडिशन सीरीज के इस फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप फोन वाले कई फीचर्स देने की कोशिश की है। इस फोन का खास फोकस कैमरा, एआई और परफॉर्
NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




