|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

समस्तीपुर में इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस घटना से अस्प

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
समस्तीपुर में इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
📷 NRI Post Hindi Desk

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के धोबौलिया गांव निवासी कैलाश साह की 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है। स्वजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिसके कारण हसनपुर बाजार में भी कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। मृतका के पति कैलाश साह ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसनपुर में हुआ था और गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक सुजीत कुमार की सलाह पर वह अपनी पत्नी को हसनपुर बाजार के इमली चौक स्थित सवेरा अस्पताल लेकर पहुंचे। कैलाश साह का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन दिए जाने के महज पांच मिनट बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि महिला की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि अचानक उसकी मौत हो जाए, इसी को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!