समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शुक्रवार की रात नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कई वर्षों से दिल्ली में ही अपनी बिटिया के साथ रहते थे। समस्तीपुर से वे वर्ष 1978, 1980, 1996 एवं 1998 में सांसद रहे थे। इससे पूर्व वे बीआईटी मेसरा में प्राध्यापक थे। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा 1977 में समस्तीपुर लोकसभा से निर्वाचित होने और फिर 1978 में इस्तीफा देने के बाद प्रो. मेहता यहां से चुनाव लड़े और कांग्रेसी प्रत्याशी तारकेश्वरी सिन्हा को पराजित कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद 1980 के चुनाव में भी वह निर्वाचित हुए, तथा 1996 और 1998 में भी वे समस्तीपुर से सांसद निर्वाचित हुए। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद शांभवी, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय और विधायक अश्वमेघ देवी ने शोक जताया है। पूर्व सांसद के निधन की खबर से समस्तीपुर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका यह योगदान समस्तीपुर की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा।
समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शुक्रवार की रात नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। व
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





