|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो बंगाल सुरक्षित रह सकता है और न ही भारत। उन्

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
📷 NRI Post Hindi Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो बंगाल सुरक्षित रह सकता है और न ही भारत। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक चुस्त करने का काम किया जा रहा है। गृह मंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने एसएसबी से जुड़ी लगभग 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। अमित शाह फिलहाल बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गृह मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान राज्य सरकार के साथ मिलकर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक त्रिकोणीय ग्रिड तैयार कर रही है। इस योजना के तहत बिहार के किशनगंज, बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा और असम के धुबड़ी में निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की उपस्थिति भी बढ़ाई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी को प्रभावी बनाने के लिए ‘तीस्ता प्रहार’ जैसे सैन्य अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर के राष्ट्रीय सुरक्षा महत्व को अच्छी तरह पहचाना है। गृह मंत्री ने पूर्ववर्ती राज्य सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने और बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) स्थापित करने के लिए उन्होंने खुद ममता बनर्जी से जमीन देने का आग्रह किया था। यह जमीन भाजपा के लिए नहीं, बल्कि बीएसएफ के लिए मांगी गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने जमीन नहीं दी। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए तेजी से 560 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। शेष जमीन में से कुछ और देने का इंतजाम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश खुली सीमा पर घेराबंदी शुरू हो गई है। अमित शाह ने यह भी कहा कि राज्य के किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल या सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया था। आज पहली बार बंगाल के मुख्यमंत्री एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने इस परंपरा को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। गृह मंत्री का यह बयान सीमा सुरक्षा को लेकर केंद्र की गंभीरता को दर्शाता है और आगामी दिनों में पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!