|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी पर भारत का सख्त रुख, बोला- आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों और इस दौरान हुई गिरफ्तारियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिने

NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी पर भारत का सख्त रुख, बोला- आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं
📷 NRI Post Hindi Desk

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों और इस दौरान हुई गिरफ्तारियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार भारतीय संविधान में निहित है और देश की संस्थाएं, स्वतंत्र न्यायपालिका तथा स्वतंत्र मीडिया इस अधिकार की रक्षा करते हैं। भारत की यह प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के नेताओं, सिविल सोसाइटी के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चिंता जताई गई थी। भारत के स्थायी मिशन ने स्पष्ट कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की चिंताएं अनुचित हैं और यह भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप है। मिशन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से अपील की कि वह दुनिया के अन्य हिस्सों में होने वाले बड़े प्रदर्शनों पर भी इसी तरह ध्यान दे और निष्पक्षता तथा बिना किसी भेदभाव के अपने दायित्वों का पालन करे। भारत ने अपने लोकतांत्रिक ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों को शांतिपूर्ण सभा करने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस अधिकार पर उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। भारतीय मिशन के बयान में कहा गया कि अधिकारी कानून के अनुसार काम करते हैं और किसी भी शिकायत के निवारण के लिए देश की अदालतें उपलब्ध हैं। भारत ने अपने संवैधानिक सुरक्षा उपायों, संस्थागत व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को नागरिकों के लिए शिकायत उठाने और समाधान पाने का माध्यम बताया। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता थामीन अल-खीथान ने दिल्ली में प्रदर्शनों से जुड़ी सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताई थी। उन्होंने अधिकारियों से शांतिपूर्ण सभा के अधिकार का पूरी तरह सम्मान करने और उसे सुनिश्चित करने की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को आवश्यकता और आनुपातिकता की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कानून लागू करने वाले अधिकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों से निपटते समय अत्यधिक संयम बरतने का भी आग्रह किया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने की अपील की थी तथा भारतीय अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की ओर से उठाई गई चिंताओं का समाधान करने के लिए सार्थक संवाद शुरू करने को कहा था। बता दें कि इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैक्ट चेक में स्पष्ट किया गया है कि महिला और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प का वह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से संबंधित नहीं है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!