|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की साजिश का भारत ने किया पर्दाफाश, विदेश मंत्रालय ने लगाई फटकार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले पाकिस्तान को भारत ने बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तान यह साजिश सिंधु जल समझौते को लेकर कर रहा था, जिसके तहत उसने हाल ही में सिंधु जल संधि से

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की साजिश का भारत ने किया पर्दाफाश, विदेश मंत्रालय ने लगाई फटकार
📷 NRI Post Hindi Desk

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले पाकिस्तान को भारत ने बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तान यह साजिश सिंधु जल समझौते को लेकर कर रहा था, जिसके तहत उसने हाल ही में सिंधु जल संधि से जुड़े एक फैसले को गलत तरीके से पेश करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक चिट्ठी लिखी थी। जब भारत को इस हरकत की जानकारी हुई तो विदेश मंत्रालय तुरंत एक्शन में आ गया और पाकिस्तान को करारी फटकार लगाई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह अपने झूठे प्रोपेगैंडा को आगे बढ़ाने के लिए तथ्यों को गलत तरीके से पेश करता है और झूठ फैलाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसे फैसला बताया जा रहा है, वह परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन का फैसला नहीं है, बल्कि यह गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई एक अदालत का फैसला है, और भारत इसे असलियत को तोड़ने-मरोड़ने की पाकिस्तान की एक और कोशिश के तौर पर देखता है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भेजी अपनी चिट्ठी में हेग स्थित मध्यस्थता अदालत के हालिया फैसले को सिंधु जल समझौते की वैधता के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी। इस अदालत ने हाल में कहा था कि भारत का 1960 के सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का फैसला संधि या अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत स्वीकार्य नहीं है और समझौता प्रभावी बना हुआ है। लेकिन भारत ने तत्काल इस फैसले को खारिज कर दिया था और कहा था कि मध्यस्थता निकाय का गठन ही सिंधु जल समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नहीं हुआ, इसलिए इसके फैसले भारत पर बाध्यकारी नहीं हैं। भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके जलविद्युत प्रोजेक्ट और उनसे जुड़े संप्रभु फैसले इस तरह के किसी आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। पाकिस्तान इसी फैसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को भेज रहा था ताकि उसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई जा सके। गौरतलब है कि भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का ऐलान किया था, जिस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने कहा था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के समर्थन को विश्वसनीय और स्थायी रूप से खत्म नहीं करता, तब तक समझौता स्थगित रहेगा। बता दें कि 1960 में हुए सिंधु जल समझौते के तहत सिंधु नदी की छह नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर भारत और पाकिस्तान के अधिकार तय किए गए थे, जिसमें सिंधु, झेलम और चिनाब पश्चिमी नदियां हैं जिन पर पाकिस्तान के व्यापक अधिकार हैं, जबकि रावी, ब्यास और सतलुज पूर्वी नदियां हैं जिन पर भारत के अधिकार हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!