|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

सरकारी अस्पताल में कम और प्राइवेट में ज्यादा टीके क्यों लगते हैं? जानें विशेषज्ञों की राय

बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता के सामने एक सवाल अकसर आता है कि वैक्सीन सरकारी अस्पताल में लगवाएं या प्राइवेट में। प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर कई बार ऐसे टीकों की भी सलाह देते हैं जो सरकारी अस्पताल में

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता के सामने एक सवाल अकसर आता है कि वैक्सीन सरकारी अस्पताल में लगवाएं या प्राइवेट में। प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर कई बार ऐसे टीकों की भी सलाह देते हैं जो सरकारी अस्पताल में नहीं लगाए जाते हैं। इससे लोगों को लगता है कि शायद सरकारी अस्पताल में सभी वैक्सीन नहीं लग रही है। दूसरी तरफ, जिन लोगों को कोई आर्थिक समस्या नहीं होती है वह प्राइवेट अस्पताल में ही वैक्सीन लगवाना पसंद करते हैं। इन लोगों में एक भ्रम होता है कि सरकारी संस्थानों में वैक्सीन सही नहीं होती है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा नहीं है। पहले बात सरकारी वैक्सीनेशन की कर लेते हैं। भारत का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम देश का बड़ा मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम है। इसके तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सभी जरूरी टीके मुफ्त दिए जाते हैं। इसमें बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, पेंटावैलेंट, रोटावायरस, पीसीवी, आईपीवी, एमआर और डीपीटी जैसी वैक्सीन बच्चों को लगाई जाती है। कुछ जगहों पर जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका भी दिया जाता है जहां बीमारी का खतरा अधिक होता है। सरकारी अस्पतालों में वो सभी वैक्सीन लगती हैं जो बहुत जरूरी हैं और आने वाले समय में गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं। सरकारी संस्थानों की वैक्सीन को भी सभी पैरामीटर को फॉलो करते हुए सुरक्षित रखा जाता है। अब सवाल है कि प्राइवेट में इतने टीके क्यों बताए जाते हैं। इस बारे में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एलएच घोटेकर ने बताया है कि प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर राष्ट्रीय टीकाकरण प्रोग्राम के अलावा कुछ वैक्सीन भी देते हैं। जैसे प्राइवेट अस्पताल में हेपेटाइटिस ए, इन्फ्लूएंजा, कॉन्जुगेट वैक्सीन और चिकनपॉक्स की भी वैक्सीन लगती हैं। ये वैक्सीन सरकारी सप्लाई में नहीं है और सिर्फ प्राइवेट में मिलती हैं। सरकार ने इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस ए और चिकनपॉक्स जैसी वैक्सीन को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शेड्यूल में शामिल नहीं किया है क्योंकि ये महंगी हैं और सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षा देना चाहती है, इसलिए इन्हें कम प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, जिन लोगों को ज्यादा खतरा है, उनके लिए ये वैक्सीन लगवाना जरूरी है। प्राइवेट में बिना सुई वाली वैक्सीन भी लगती है। तो फिर किस अस्पताल में लगवाएं वैक्सीन, इस बारे में सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया है कि सरकारी अस्पतालों में सभी जरूरी टीके लग जाते हैं। ऐसे में सरकारी में वैक्सीनेशन कराना फायदेमंद है क्योंकि वहां वैक्सीन का खर्च आपको नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आपके डॉक्टर ने कुछ ऐसी वैक्सीन लगवाने को भी कहा है जो यूनिवर्सल प्रोग्राम में शामिल नहीं है तो उन टीकों को आप प्राइवेट अस्पतालों में लगवा सकते हैं। कुछ प्राइवेट अस्पतालों में बिना पेनलेस वैक्सीन कहते हैं वो लगाई जाती है। इस तरह की आधुनिक और दर्द रहित तकनीक या पेनलेस विकल्प मुख्य रूप से प्राइवेट अस्पतालों में होते हैं, सरकारी में नहीं। इस वजह से कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीन लगवाते हैं। वैक्सीन के फायदे, जरूरत, सही उम्र और खर्च के बारे में डॉक्टर से समझकर फैसला किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वैक्सीनेशन का कोर्स एक ही जगह से पूरा करें, ऐसा न करें कि दो टीके सरकारी में लगवा लिए और दो प्राइवेट में। कोशिश करें कि जहां वैक्सीनेशन शुरू किया है वहीं उसका कोर्स पूरा करें। इसका कारण ये है कि अलग-अलग जगह से वैक्सीन का निर्माता अलग हो सकता है और उसकी रचना भी अलग हो सकती है। ऐसे में एक प्रकार की ही वैक्सीन लगवाना ठीक होता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!