|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

सरकारी नौकरियों में 99% घोटाले का आरोप, बाबा रामदेव ने दी आंदोलन की चेतावनी

योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ सकता है।

NRI Post Hindi Desk · 101 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सरकारी नौकरियों में 99% घोटाले का आरोप, बाबा रामदेव ने दी आंदोलन की चेतावनी
📷 NRI Post Hindi Desk

योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ सकता है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के नाम पर पैसे और रिश्वत लेकर भर्तियां की जाती हैं, जिसमें अपने जाति, वर्ग और संगठन के लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है और योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है। योग गुरु ने इसे न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह प्रथा देश के युवाओं के साथ अन्याय है। बाबा रामदेव ने इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बच्चे शिकायत कर रहे हैं कि शैक्षणिक संस्थानों में बिजली, पानी और किताबों की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र दसवीं या बारहवीं की परीक्षा पास कर लेता है, तो भी उसके नंबर आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं जुड़ते, जिससे उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है और यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वे अराजकता या आंदोलन के समर्थक नहीं हैं, लेकिन देश में हो रहे घपले को ठीक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को ही आंदोलन करना पड़ जाए। अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने राजनेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नेताओं को आपस में लड़ने की बजाय देशहित में मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़ने के लिए पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकतें मौजूद हैं, इसलिए आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए। योग गुरु ने कहा कि एक-दूसरे से नफरत करना ठीक नहीं है और देश में जो अच्छा काम हो रहा है, उसकी सराहना भी की जानी चाहिए। उन्होंने कांवड़ियों से भी अपील की थी कि वे शराब, सिगरेट, गुटखा, हुक्का और भांग-गांजा जैसी चीजों से दूर रहें। बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर इंटरव्यू की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो यह समस्या और विकराल हो जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!