सूरत में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे फर्जी ऑर्डर रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसने महज नौ दिनों में एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी को 42 लाख रुपये का चूना लगाया। आरोपियों ने 'सुखविलास क्रिएशन' नाम की सेलर आईडी के जरिए करीब 5,121 फर्जी ऑर्डर जनरेट किए, जिनमें अधिकतर कैश ऑन डिलीवरी यानी सीओडी मोड में थे। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हजारों अलग-अलग नामों से दिखने वाले इन ऑर्डरों की डिजिटल कुंडली एक ही डिवाइस, एक ही आईपी एड्रेस, एक ही मोबाइल नंबर और एक ही कस्टमर आईडी से जुड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था, उन्होंने पहले बड़ी संख्या में फर्जी ऑर्डर करके कंपनी की 'सेलर प्रोटेक्शन फंड पॉलिसी' के तहत भुगतान हासिल किया और फिर चौथे दिन ऑर्डर कैंसिल कर दिए। शुरुआत में यह खेल सामान्य ग्राहकों के ऑर्डर जैसा लग रहा था, लेकिन कंपनी की नजर संदिग्ध पैटर्न पर पड़ी और उन्होंने संबंधित सेलर आईडी को ब्लैकलिस्ट कर सूरत साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान ऑर्डर डेटा, आईपी एड्रेस, ई-मेल और बैंकिंग लेन-देन को जोड़कर तफ्तीश की, जिसमें अशरफ, उसके पार्टनर रक्षित सहित अन्य लोगों के शामिल होने का पता चला। जांच में रक्षित के बैंक खाते में केवल 10 महीनों में करीब 2.46 करोड़ रुपये के लेन-देन का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आशीष वोरा नाम का आरोपी टेलीग्राम के जरिए झारखंड के जामताड़ा से जुड़े कथित ठग मॉड्यूल के संपर्क में था, और वह प्रति ऑर्डर करीब 120 रुपये में से 30 रुपये कमीशन के तौर पर लेता था। फिलहाल पुलिस टेलीग्राम चैट, डिजिटल डिवाइस और तकनीकी सबूतों की मदद से पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि इस गोरखधंधे में जामताड़ा समेत दूसरे राज्यों से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह के फर्जी ऑर्डर के जरिए और कितनी सेलर आईडी का इस्तेमाल किया गया है।
सूरत साइबर सेल का बड़ा खुलासा: 9 दिन में 5121 फर्जी ऑर्डर, ई-कॉमर्स कंपनी से 42 लाख की ठगी, एक ही डिवाइस से चला पूरा गोरखधंधा
सूरत में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे फर्जी ऑर्डर रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसने महज नौ दिनों में एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी को 42 लाख रुपये का चूना लगाया। आरोपियों ने 'सुखविलास क्रिएशन' नाम की सेलर आई
NRI Post Hindi Desk · 100 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




