सर्दियां शुरू होने वाली हैं और आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग एयर प्यूरिफायर आदि पर खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक चिमनी भी आपके घर की हवा को साफ रखने में मददगार साबित हो सकती है। इलेक्ट्रिक चिमनी आपके घर के किचन में मौजूद ना सिर्फ धुएं आदि को बाहर निकालती है, बल्कि ये छौंका आदि लगाने के बाद उसकी बदबू को बाहर निकालने का काम भी करती है। इलेक्ट्रिक चिमनी के बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं, जो पुराने और आधुनिक घरों में आसानी से इंस्टॉल हो जाती हैं। इन्हें ऑनलाइन बाजार और स्थानीय बाजार से खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,999 रुपये है। बहुत से लोग जल्दबाजी में गलत इलेक्ट्रिक चिमनी का चुनाव कर लेते हैं, इसलिए इसे खरीदने से पहले पांच अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले इलेक्ट्रिक किचन चिमनी खरीदते समय उसकी सक्शन पावर का ध्यान रखें, क्योंकि 1000 से 1500 घन मीटर प्रति घंटे की सक्शन पावर एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है, जो आसानी से धुएं आदि को बाहर निकाल सकेगी। दूसरी बात यह है कि चिमनी कई आकार में आती हैं और अक्सर लोग गलत आकार खरीद लेते हैं, इसलिए गैस चूल्हे या इंडक्शन के बर्नर का ध्यान रखें। अगर दो बर्नर वाला गैस चूल्हा है तो 60 सेंटीमीटर वाली चिमनी खरीदें, वहीं अगर तीन से चार बर्नर वाला चूल्हा हो तो 90 सेंटीमीटर वाली चिमनी चुनें। तीसरी बात, इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदते समय ऑटो क्लीन फीचर लेना चाहिए या नहीं, इस पर भी विचार करें। ऑटो क्लीन फीचर असल में चिमनी के अंदर जमे तेल को साफ करता है और मेंटेनेंस को आसान बनाता है, ऐसे में आप ऑटो क्लीन फीचर वाली चिमनी को खरीदें। चौथी बात, नई चिमनी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आमतौर पर भारतीय घरों के किचन के लिए बैफल फिल्टर एक बेस्ट विकल्प साबित होगा, क्योंकि यह फिल्टर तेल और मसाले वाले धुएं को बेहतर तरीके से संभालता है और उसे बाहर निकालता है। पांचवीं और आखिरी बात, इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदते समय उससे होने वाली आवाज का ध्यान रखें, क्योंकि अक्सर चिमनी के अंदर लगी मोटर तेज आवाज कर सकती है। ऐसे में यह आवाज घर के अंदर रहने वाले लोगों और किचन में काम करने वाले लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। इसलिए चिमनी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन से प्रभावित होकर न खरीदें, बल्कि इन पांच बातों को ध्यान में रखकर ही सही चिमनी का चुनाव करें।
सर्दियों में घर की हवा रखनी है साफ तो खरीदें इलेक्ट्रिक चिमनी, जानिए किन 5 बातों का रखें ध्यान
सर्दियां शुरू होने वाली हैं और आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग एयर प्यूरिफायर आदि पर खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक चिमनी भी आपके घर की ह
NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





