प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में सीवेज और जल शोधन संयंत्र, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का उन्नयन, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का होटल तथा एकता नगर में वर्षावन, एकता और पर्यावरण पगडंडी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें गोरा-भंडारा मार्ग का विकास, एकीकृत शून्य अपशिष्ट स्मार्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना, खलवानी पर्यावरण पर्यटन का विकास तथा कैक्टस और तितली उद्यान का एकीकृत विकास शामिल है। इस बीच, एकता नगर में प्रधानमंत्री ने वर्षावन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया। पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन, उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की और 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं और हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण तथा उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है और किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है।
सरदार पटेल को पीएम मोदी का भावभीना नमन, एकता नगर में 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में सीवेज औ
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




