यामाहा ने भारतीय बाजार में अपने 125 सीसी स्कूटरों की लाइनअप को पूरी तरह अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपने दो लोकप्रिय स्कूटरों, फसीनो और रेजेडआर 125 हाइब्रिड को नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इन स्कूटरों को और अधिक टेक-सैवी बनाने के लिए विशेष रूप से अपडेट किया गया है, जिसमें पहली बार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्कूटरों के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, दोनों में पहले की तरह ही 125 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8 बीएचपी की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कीमतों की बात करें तो नई यामाहा फसीनो की कीमत 78,980 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जो 99,030 रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। इसे तीन वेरिएंट्स - ड्रम, डिस्क और स्पेशल एस में पेश किया गया है। वहीं, 2026 रेजेडआर 125 की शुरुआती कीमत 79,880 रुपये एक्स-शोरूम है, जो टॉप वेरिएंट में 1,00,440 रुपये एक्स-शोरूम तक पहुंचती है। इन स्कूटरों का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, हीरो जूम 125, सुजुकी एक्सेस 125 और टीवीएस जूपिटर 125 जैसे लोकप्रिय मॉडलों से होगा। नए कलर ऑप्शन की बात करें तो फसीनो के ड्रम वेरिएंट में यलो कॉकटेल, मैटेलिक ग्रीन लाइट और कूल ब्लू मैटेलिक जैसे आकर्षक रंग मिलेंगे। स्कूटर का स्पेशल वेरिएंट मैटेलिक ऑरेंजिश ग्रे रंग में उपलब्ध होगा, जबकि डिस्क वेरिएंट मैट ब्लैक में आएगा। फसीनो एस वेरिएंट में पहली बार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी शामिल है। यामाहा रेजेडआर में भी कई नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं। स्टैंडर्ड रेजेडआर को ड्रम और डिस्क दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें बेस ड्रम वेरिएंट सिर्फ मैटेलिक ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, डिस्क वेरिएंट में मैटेलिक ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और आईस फ्लू वरमिलियन जैसे रंगों का विकल्प मिलेगा। रेजेडआर के स्ट्रीट रैली वेरिएंट में टीएफटी स्क्रीन दी गई है, और इस बार स्ट्रीट रैली एडिशन में एलसीडी और टीएफटी दो तरह की स्क्रीन का विकल्प उपलब्ध होगा। स्कूटर के मैट ब्लैक कलर में दोनों स्क्रीन विकल्प मिलेंगे, जबकि आईस फ्लो वरमिलियन सिर्फ एलसीडी और मैट टाइटन सिर्फ टीएफटी डिस्प्ले के साथ उपलब्ध होगा। इन नए फीचर्स और कलर ऑप्शन के अलावा स्कूटरों में कोई अन्य बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। दोनों स्कूटरों में सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा। फसीनो की बात करें तो यह स्कूटर 71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करता है, जिसका मतलब है कि इसे सिर्फ 1.42 रुपये प्रति किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट पर चलाया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक जीवन में इसका माइलेज कम हो सकता है, क्योंकि माइलेज कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे सवार का वजन, सड़क की स्थिति और ड्राइविंग स्टाइल।
सिर्फ 79 हजार में यामाहा के दो नए स्कूटर, 71 किमी का माइलेज और 1.42 रुपये प्रति किमी रनिंग कॉस्ट
यामाहा ने भारतीय बाजार में अपने 125 सीसी स्कूटरों की लाइनअप को पूरी तरह अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपने दो लोकप्रिय स्कूटरों, फसीनो और रेजेडआर 125 हाइब्रिड को नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कि
NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





