दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्र चुनाव प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे लेकर अब दिल्ली इकाई के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा और वर्तमान स्थिति को इंदिरा गांधी के शासनकाल जैसा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की तुलना इंदिरा गांधी के शासनकाल में पैदा हुई राजनीतिक स्थिति से की और कहा कि आज काल का पहिया फिर से घूम चुका है। इंदिरा गांधी के शासनकाल में भी राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो चुकी थी। आप नेता ने कहा कि उस समय भी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे थे और स्थिति ऐसी बन चुकी थी कि युवा सड़क पर आकर आंदोलन कर रहे थे, तथा आर्थिक हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं थे। आज एक बार फिर से ऐसी ही स्थिति पैदा हो चुकी है, युवा सड़क पर हैं और देश के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आज की तारीख में देश की आर्थिक और वैश्विक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। इतना ही नहीं, विपक्ष के जो नेता सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें जबरन सलाखों के पीछे बंद किया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अगर देखा जाए, तो उन पर ही पिछले एक महीने में आधे दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वो भी गैर जमानती। इसका मतलब साफ है कि पुलिस जिस दिन चाहे, उस दिन उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इससे साफ समझा जा सकता है कि मौजूदा समय में विपक्ष को लेकर देशभर में किस तरह के हालात पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ इस तरह के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि जब चाहे तब उन्हें गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आप नेता ने कहा कि साजिशन देशभर में चिंताजनक हालात पैदा किए जा रहे हैं। लेकिन, उन्होंने एक बात साफ कर दी कि देश के युवा को किसी भी मुद्दे पर आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार है, जिससे किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कोई सरकार, कोई पुलिस, कोई कोर्ट उस अधिकार को नहीं छीन सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले पानी की कमी पर आप ने कटाक्ष करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि पूर्व उपराज्यपाल से सलाह लें।
सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर हमला: 'पुलिस मुझे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है', छात्र आंदोलन को बताया संवैधानिक अधिकार
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्र चुनाव प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे लेकर अब दिल्ली इकाई के आम आदमी पार्टी के प्रदेश
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




